
Hockey World Cup 2026: जहां एक तरफ आज देश 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है। इसी के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी आज हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (Hockey World Cup 2026) में शानदार इतिहास रच देश का नाम ऊंचा कर दिया है। इंडिया पुरुष हॉकी टीम ने आज बेहतरीन अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की, जिसमें पूल डी के मुकाबले में भारत ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया।
बता दें कि आज का यह खेल नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में हुआ। ऐसे में आइए यहाँ विस्तार से जानते हैं कि हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में क्या कुछ खास रहा।
टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में हासिल किए खास अंक
आज की इस जीत के साथ टीम इंडिया (Team India) ने वेल्स को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। दरअसल, इस मुकाबले में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों (Indian Hockey players) ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और वेल्स पर दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि संजय ने भारत की ओर से एक गोल किया।
वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत ने बनाया रिकॉर्ड
भारत की इस जीत की खास बात सिर्फ स्कोरलाइन नहीं है। वेल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास (History of the Hockey World Cup) में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। 2026 का टूर्नामेंट पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है और भारत ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है, जिसने अब तक खेले गए सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है।
वहीं, देखा जाए तो भारत की यह खास उपलब्धि हॉकी के प्रति देश की लंबे समय से चली आ रही एक मजबूत परंपरा को भी दिखाती है। दुनिया की कई बड़ी हॉकी टीमें वर्ल्ड कप (Hockey Teams – World Cup) के कई खेलों में नजर आई हैं, लेकिन उन्होंने भारत ने हर खेल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
भारतीय टीम का प्रदर्शन
वेल्स के खिलाफ आज भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी खेली। मैच के आठवें मिनट में संजय ने गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ गया और टीम ने वेल्स पर दबाव बनाए रखा। इसके कुछ ही मिनट बाद भारत को एक और बड़ी सफलता मिली। कप्तान और स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर में ही दो गोल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
हरमनप्रीत सिंह ने फिर दिखाया दम
वहीं, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखने के साथ-साथ वेल्स के हमलों को रोकने पर भी ध्यान दिया। भारतीय डिफेंस (Indian Defence) ने कई मौकों पर शानदार बचाव किया और वेल्स को गोल करने का ज्यादा मौका नहीं दिया।
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागते हुए भारत की बढ़त 3-0 कर दी। हरमनप्रीत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए, जिससे भारतीय टीम की सेट पीस (The Indian team’s set-pieces) पर मजबूत पकड़ भी नजर आई।
वेल्स ने चौथे क्वार्टर में खोला खाता
तीन गोल से पिछड़ने के बाद वेल्स ने चौथे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की। टीम को एक गोल मिला और स्कोर 3-1 हो गया। इसके बाद भारतीय टीम (Indian Team) ने डिफेंस को मजबूत रखा और वेल्स को वापसी का कोई और मौका नहीं दिया।
अंतिम सीटी बजते ही भारत ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जीत के बाद माना कि टीम के लिए तीन अंक हासिल करना सबसे जरूरी था। साथ ही उन्होंने वेल्स के खिलाफ मिली सीख से आगे के मुकाबलों में गलतियां कम करने पर जोर दिया।
1975 के बाद खिताब का इंतजार होगा खत्म
भारतीय हॉकी का वर्ल्ड कप इतिहास (The World Cup History of Indian Hockey) बेहद खास रहा है। भारत ने 1975 में पहली बार और अब तक एकमात्र बार पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब (Men’s Hockey World Cup title) जीता था। इसके बाद टीम दोबारा विश्व चैंपियन नहीं बन सकी। FIH के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 1975 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
अब 2026 में भारतीय टीम के सामने लंबे इंतजार को खत्म करने की सबसे बड़ी चुनौती सामने खड़ी है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उतरी है। टीम में कई अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों (Experienced hockey players) के साथ दूसरी अन्य युवा चेहरे भी शामिल हैं।
भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होगा
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (Hockey World Cup 2026) में भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। वेल्स के खिलाफ जीत के बाद भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। इसके बाद 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच एम्सटेलवीन में ही होंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम की नजर अब इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर बनी हुई है। ऐसे में वेल्स के खिलाफ मिली जीत ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया है, लेकिन टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को इसी लय को बनाए रखना होगा।
ये भी पढ़ें: TVK के खिलाफ साजिश पर सीएम विजय का पलटवार, कहा- न दबेंगे, न झुकेंगे
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






