Skip to main content Scroll Top
Tamil Nadu Politics: TVK के खिलाफ साजिश पर सीएम विजय का पलटवार, कहा- न दबेंगे, न झुकेंगे

Tamil Nadu Politics: TVK के खिलाफ साजिश पर सीएम विजय का पलटवार

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित समारोह में अपने पहले संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार, सामाजिक भेदभाव, महिला सुरक्षा, आर्थिक विकास और तमिलनाडु के हितों जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि सरकार किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है और TVK के खिलाफ होने वाली हर साजिश को मजबूती से मुकाबला करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

TVK के खिलाफ साजिश पर विजय का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन इससे सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधियों की बयानबाजी या राजनीतिक दबाव के सामने उनकी सरकार न झुकेगी और न ही अपने फैसलों से पीछे हटेगी।

ऐसे में विजय ने संकेत दिया कि सरकार तमिलनाडु में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी शासन स्थापित करना सरकार की बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को बताया असली स्वतंत्रता संग्राम

विजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को भी स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ते हुए कहा कि तमिलनाडु को भ्रष्टाचार से मुक्त करना एक तरह का नया स्वतंत्रता आंदोलन है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी सरकार इस लड़ाई में जीत हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे तमिलनाडु का निर्माण करना चाहती है, जहां रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और नशीली दवाओं की संस्कृति के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय को भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं और व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

जाति और धर्म की दीवारें तोड़ने की अपील

बता दें अपने भाषण में विजय ने सामाजिक एकता पर भी जोर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक विभाजन के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी, जब लोग जाति और धर्म के आधार पर बने भेदभाव से ऊपर उठेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि उन्हें बांटने वाली ताकतें समाज को कमजोर करती हैं। उनके मुताबिक, जब लोग एकजुट होते हैं तो जाति और धर्म जैसी दीवारें कमजोर पड़ती हैं और यही वास्तविक स्वतंत्रता की भावना है।

विजय ने स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण देते हुए महात्मा गांधी और उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की भावना को आज भी समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए।

तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं

केंद्र सरकार के साथ संबंधों पर भी विजय ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शासन से जुड़े मामलों में केंद्र के साथ सहयोग करेगी, लेकिन तमिलनाडु के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के हित सर्वोच्च हैं और सरकार उनके अधिकारों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेगी। विजय ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों की उन कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा, जिनसे आम जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

ऐसे में उन्होंने उदाहरण देते हुए अम्मा उनावगम योजना और स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई नाश्ता योजना का उल्लेख किया। विजय ने उम्मीद जताई कि विपक्षी दल भी जनता के हित में चल रही योजनाओं का सम्मान करेंगे।

2036 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ा लक्ष्य सामने रखा। उन्होंने प्रदेश को वर्ष 2036 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।

विजय ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल सरकार का प्रयास पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए जनता की भागीदारी और समर्थन भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान के बाद उनकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। जनता को सरकार के कामकाज से लगातार जुड़ना चाहिए और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करना चाहिए।

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए नए कदम

विजय ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान तथा कल्याण के लिए नए उपायों की घोषणा भी की। उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को याद किया और कहा कि उनके बलिदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने उन मतदाताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने जाति, धर्म और धन के भेदभाव से ऊपर उठकर TVK का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें: UP CM Yogi News: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने शिक्षकों को दिया तोहफा, टीचर्स को मिलेगी की बेहतर कैशलेस इलाज, जानें क्या है योजना?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250