Skip to main content Scroll Top
Gen Z Controversy: कंगना के बयान पर भड़के बाबा रामदेव- कहा ‘देश मेरा योगदान जानता है, ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करूंगा’
कंगना रनौत से जुबानी जंग के बीच बाबा रामदेव का बड़ा बयान
कंगना रनौत से जुबानी जंग के बीच बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Gen Z Controversy: फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच में जुबानी जंग देखने को मिल रही है, जो इन दिनों सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। कंगना के तीखे बयान के बाद बाबा रामदेव ने आज खुलकर मीडिया के सामने उनपर पलटवार किया है। हालांकि, रामदेव ने आज साफ कर दिया कि वह इस विवाद को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहते है।

बता दें कि आज बाबा रामदेव ने कहा है कि स्वामी रामदेव क्या हैं और देश के लिए उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है। इसी दौरान उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ओछा व्यक्ति’ तक कह दिया है।

स्वामी रामदेव क्या हैं? (Who is Swami Ramdev?)

रामदेव ने कहा, “मैं इस विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता। स्वामी रामदेव क्या हैं और मेरा योगदान क्या है, यह पूरा देश अच्छे से जानता है। इसलिए मैं ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।” उनके इस बयान को कंगना के सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब माना जा रहा है।

कैसे शुरू हुआ कंगना और रामदेव का विवाद?

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कंगना रनौत के Gen-Z को लेकर दिए गए बयान से शुरू हुआ। कंगना ने युवा पीढ़ी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ (Gutter Generation) कहा था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई। इसके बाद बाबा रामदेव से जब कंगना के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अभिनेत्री को नसीहत दी।

वहीं, रामदेव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि युवाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कंगना की योग्यता और उनके बयान पर भी सवाल उठाए। रामदेव ने यहां तक कहा था कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना मानसिक संतुलन खोने की निशानी है और बीजेपी को भी उनके बयान का संज्ञान लेना चाहिए।

कंगना ने दिया था बेहद तीखा जवाब

बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पलटवार किया। कंगना ने रामदेव पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने नहीं देखने चाहिए। इसके अलावा, कंगना ने अपने पोस्ट में रामदेव के पुराने विवादों का जिक्र भी किया, जहां कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें कभी फर्जी मेडिकल दावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं लगी। कंगना के इस जवाब के बाद दोनों के बीच विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बयानों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

रामदेव ने कंगना के बयान पर क्या कहा था?

कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ (Gutter Generation) वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा था कि देश के युवाओं के बारे में इस तरह बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कंगना की टिप्पणी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी खुद की योग्यता क्या है और उनकी जवानी कैसी थी। इसपर रामदेव ने यह भी कहा था कि कंगना के बयान को उनकी पार्टी को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए रामदेव को जवाब दिया और विवाद ने निजी हमले का रूप ले लिया।

जानें क्या था कंगना का ‘गटर जेनरेशन’ बयान?

यह विवाद नीट पेपर लीक (NEET Paper leak) और युवाओं से जुड़े प्रदर्शनों के बीच शुरू हुआ था। कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (Protest at Jantar Mantar) करने वाले युवाओं को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवा महिलाओं का जिक्र करते हुए उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कहा था।

कंगना ने युवाओं पर आजादी का दिखावा करने और जिम्मेदारी नहीं निभाने जैसे आरोप भी लगाए थे। उनके इस बयान पर कई लोगों ने गंभीर तरह के सवाल उठाए। इसी दौरान बाबा रामदेव ने भी कंगना की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उन्हें युवाओं के प्रति अपनी भाषा पर विचार करने की सलाह दी।

अब विवाद खत्म करना चाहते हैं रामदेव

कंगना के तीखे जवाब के बाद अब बाबा रामदेव खुलकर जनता के सामने आए है और उन्हें अपने बयान में साफ कह दिया है कि वह इस विवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने अपने योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश उनके बारे में सब कुछ जानता है।

ये भी पढ़ें:  स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस मुख्यालय में गाया जाए पूरा ‘वंदे मातरम्’, जानें क्या है मामला?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250