
Delhi Electricity Subsidy Rules: बिजली सब्सिडी को लेकर दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब से दिल्लवासियों के लिए बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी (Electricity subsidy) में सरकार के द्वारा कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके बारे में आप सब लोगों को पता होना बेहद जरूरी है वरना आपको भारी बिल का भुगतान करना पड़ सकता है और साथ ही सरकार सब्सिडी के लाभ (Sarkari Subsidy Benefit) से भी आप वंछित रह सकते हैं। दरअसल, अब से नई व्यवस्था के तहत बिजली उपभोक्ताओं को हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही यह बताना जरूरी है कि उन्हें बिजली सब्सिडी (Electricity Subsidy) चाहिए या नहीं। ऐसे में जो भी उपभोक्ता दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाते हैं, तो उन्हें आगे बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
बता दें कि दिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी (Delhi Government Electricity Subsidy) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। यहां जानें इससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी।
सब्सिडी के लिए हर साल होंगे आवेदन
अभी तक दिल्ली के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं (Domestic Electricity Consumers) को तय सीमा तक बिजली इस्तेमाल करने पर सरकार की ओर से सब्सिडी मिलती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को हर साल अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार की नई व्यवस्था लागू होने के बाद सब्सिडी जारी रखने के लिए दिल्लीवासियों को हर वित्तीय वर्ष में दोबारा रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
अब हर साल बताना होगा- सब्सिडी चाहिए या नहीं
दिल्ली सरकार (Delhi Government) के द्वारा जारी की गई इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बिजली सब्सिडी का लाभ (Benefit of Electricity subsidy) सही लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार भी कर रही है। इसी क्रम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से यह जानकारी देनी होगी कि वह सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं।
अगर कोई उपभोक्ता सब्सिडी लेने के लिए आवेदन नहीं करता है, तो उसकी सब्सिडी बंद हो जाएगी। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे अपनी इच्छा से सब्सिडी छोड़ भी सकेंगे। दिल्ली सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से सब्सिडी का इस्तेमाल पहले के मुकाबले सही तरह से किया जाएगा, जिसको इसकी जरूरत है, उसे ही अब यह लाभ मिलेगा। ऐसा करने से सरकारी खजाने पर पड़ने वाला बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
दिल्ली में अभी कितनी मिलती है बिजली सब्सिडी?
दिल्ली में वर्तमान समय में बिजली सब्सिडी योजना (Electricity Subsidy Scheme) के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के आधार पर राहत दी जाती है। दिल्लीवासियों को 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल (Electricity Bill) में पूरी सब्सिडी मिलती है, यानी पात्र उपभोक्ताओं का बिल शून्य भी हो जाता है। हिसाब लगाया जाए तो 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस सब्सिडी की अधिकतम सीमा 800 रुपये है। अगर किसी उपभोक्ता की बिजली खपत 400 यूनिट से ज्यादा हो जाती है, तो उसे सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता और उसे निर्धारित दर के अनुसार पूरा बिजली बिल चुकाना पड़ता है।
क्यों बदला जा रहा है सब्सिडी का नियम?
दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में घरेलू बिजली कनेक्शनों (Domestic Electricity Connections) की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। बताया गया है कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं (Domestic Electricity Consumers) की संख्या करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 73 लाख से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही बिजली सब्सिडी पर सरकार का खर्च भी बढ़ा है। यह भी बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 तक बिजली सब्सिडी के लिए सालाना आवंटन करीब 4,037.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली सब्सिडी (Electricity Subsidy in Delhi) का बजट करीब 3,500 करोड़ रुपये रखा गया है। ऐसे में सरकार अब ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है, जिसमें सब्सिडी का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिले जो वास्तव में इसे लेना चाहते हैं।
CAG रिपोर्ट के बाद बढ़ी निगरानी
बिजली सब्सिडी (Bijli Subsidy) को लेकर आई CAG रिपोर्ट में भी सब्सिडी के लाभार्थियों से जुड़ी कई बातों पर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ऐसे परिवार भी सब्सिडी का लाभ ले रहे थे, जिनकी बिजली खपत अधिक थी। ऐसे में सरकार अब बिजली सब्सिडी की प्रक्रिया (Electricity subsidy process) को और बेहतर तरीके से नियंत्रित करना चाहती है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था लागू होने के बाद दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को हर साल यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नए नियम की अंतिम प्रक्रिया, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख और आवेदन का तरीका सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।
ये भी पढ़ें: परीक्षा के बीच गुल हुई बिजली, हंगामे के बाद आया नया फैसला, 1 सितंबर को होगा री-टेस्ट
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






