Skip to main content Scroll Top
PM Modi Meets CWG Winners: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 मेडल जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों की पीएम मोदी से हुई मुलाकात, कहा- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’
खिलाड़ियों संग पीएम मोदी का खास अंदाज
खिलाड़ियों संग पीएम मोदी का खास अंदाज

PM Modi Meets CWG Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 अगस्त रविवार के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से खास बातचीत भी की और उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की। इस खास मुलाकात का एक वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने आधारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कहा है कि  ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’।  जो युवा खेल में अपना करियर तलाश रहे हैं, उनके लिए पीएम का संदेश सभी देशवासियों के लिए किसी प्ररेणा से कम नहीं माना जा रहा है।

बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi)  का भारतीय खिलाड़ियों के साथ खास अंदाज सभी देशवासियों के लिए बेहद गर्व का पल बना।

भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर एक खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से काफी देर तक बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बिताए इन खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

बता दें कि वीडियो में पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते और उनके साथ उत्साह के माहौल में नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘जो खेलेगा वो खिलेगा। Always Cheer4Bharat.’ पीएम मोदी का यह संदेश देश के युवाओं को खेलों से जुड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए काफी अधिक प्रोत्साहित करता है। इस मुलाकात में कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज (Commonwealth Games gold Medalist Boxer) साक्षी चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी नजर आए। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को खास बताया और कहा कि उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा।

जानें गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी ने क्या कहा?

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल (Gold medal at the Commonwealth Games) जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसपर पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि हमारे देश के पीएम का व्यवहार वह बहुत ही विनम्र हैं। वहीं, खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री के साथ आज की यह मुलाकात इसलिए भी खास रही है क्योंकि इससे उन्हें अपने अनुभव साझा करने और देश के नेतृत्व के साथ सीधे बातचीत करने का एक सबसे अच्छा अवसर भी प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी भी लगातार भारतीय खिलाड़ियों (Indian players) का उत्साह बढ़ाते रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन की सराहना भी हमेशा करते नजर आते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा

जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम पर दर्ज किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

भारत के लिए मुक्केबाजी में भी शानदार परिणाम देखने को मिले। भारतीय बॉक्सरों ने कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे। बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने देश की ताकत को एक बार फिर दिखाया। इसके अलावा जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। वहीं वेटलिफ्टिंग की 48 किलोग्राम कैटेगरी में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने भी भारत के लिए मेडल जीते हैं।

पीएम मोदी का ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ संदेश

पीएम मोदी का खिलाड़ियों से मिलना और उनके साथ वीडियो शेयर करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। वहीं, प्रधानमंत्री का ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ संदेश युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए और अपना भविष्य खेल में उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित करता है। देखा जाए तो भारत के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे देश के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।

आज सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चा का विषय पीएम मोदी और भारतीय खिलाड़ियों की यह खास मुलाकात है। खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री का सहज अंदाज और उनका ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ संदेश देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ियों का भी ध्यान खींच रहा है। ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 मेडल जीतने के बाद आज की भारतीय खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री से मिली यह सम्मानित बधाई उनके लिए एक और यादगार पल बन गई है।

ये भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी ने किए 4 बड़े ऐलान, अब हाईटेक होगी पढ़ाई, जानें कैसे

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250