
CJP Protest: मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने आज शनिवार के दिन आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। बता दें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आयोजकों और समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन में करीब 400 से 500 लोग शामिल हुए थे। जिससे अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शन आयोजित करने को लेकर कार्रवाई की गई है।
वहीं, FIR के बाद अभिजीत दीपके का कहना है कि मामलों से आंदोलन प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा भी की है। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर
अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शिवाजी पार्क में प्रदर्शन
CJP ने पहले ही शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मुंबई पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद संगठन ने इसे ‘जेल भरो आंदोलन’ का रूप देने की बात कही थी। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के पीछे यातायात, शोर और लोगों की आवाजाही से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया था। साथ ही, शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर पहले से मौजूद नियमों और न्यायालय के आदेशों का भी संदर्भ दिया गया था।
इसके बावजूद शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिवाजी पार्क में जुटे। CJP की ओर से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखी गईं। प्रदर्शन में कुछ चर्चित फिल्म और संगीत जगत से जुड़े चेहरे भी नजर आए।
प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके समेत कई लोगों पर FIR
शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी और अधिवक्ता सिद्धि देवलेकर की शिकायत के आधार पर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजकों के साथ 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। रिपोर्टों के अनुसार, शिकायत में बिना अनुमति प्रदर्शन, कथित गैरकानूनी जमावड़े, नारेबाजी, यातायात प्रभावित करने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर के इस्तेमाल जैसे आरोपों का उल्लेख है।
ऐसे में फिलहाल सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक मामले में जांच जारी है। FIR दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके ने संकेत दिया है कि पुलिस कार्रवाई से CJP के आंदोलन की दिशा नहीं बदलेगी।
‘मामले दर्ज होते रहें, आंदोलन जारी रहेगा’
FIR की कार्रवाई के बाद अभिजीत दीपके ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। CJP की ओर से मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है।
दीपके ने अपने समर्थकों से आंदोलन को जारी रखने की अपील की है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ चाहे जितने मामले दर्ज किए जाएं, वे पीछे नहीं हटेंगे। CJP अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताता रहा है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को इसके केंद्र में रखता है।
Delhi Police must stop its crackdown on protesting students and activists.
On October 10, Delhi will witness a massive mobilisation of young Indians. Every attempt to suppress peaceful protesters will only bring more people to the streets and strengthen the march to Jantar…
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 3, 2026
10 अक्टूबर को दिल्ली में फिर प्रदर्शन का ऐलान
मुंबई के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने अब दिल्ली में अगले चरण के आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगर 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर से CJP समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर करने की बात कही गई है।
दीपके ने इस प्रस्तावित आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया है। उनके मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई तो आंदोलनकारी दूसरी जगह भी विरोध दर्ज करा सकते हैं। CJP का कहना है कि उसका अभियान चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े सवालों पर केंद्रित है। इस तरह मुंबई में FIR दर्ज होने के बाद भी CJP ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। अब सभी की नजर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित दिल्ली प्रदर्शन और उससे पहले CJP की अगली रणनीति पर है।
ये भी पढ़ें: Asian Games Hockey 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक टिकट भी हुआ पक्का
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






