
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बता दें की 1 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा है। जिसमें बॉक्सिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में तीन और पदक डाले हैं। ऐसे में बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को 11वां स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं अनुभवी मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इन तीन पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें भारत का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों से बेहतर रहा है और कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं। इससे पदक तालिका में भी भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
अरुंधति चौधरी ने दिलाया भारत को 11वां गोल्ड
महिला 70 किलोग्राम बॉक्सिंग वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत की अरुंधति चौधरी का सामना इंग्लैंड की शैंटेल रीड से हुआ। जिसमें मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही है। जिससे पहले दो राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और किसी भी खिलाड़ी को स्पष्ट बढ़त नहीं मिल सकी। हालांकि निर्णायक तीसरे राउंड में अरुंधति ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने तेज पंचों और बेहतरीन रणनीति के दम पर मुकाबले का रुख अपनी ओर मोड़ लिया। अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्होंने मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। वहीं इस जीत के साथ भारत को बॉक्सिंग में पांचवां स्वर्ण पदक और कुल मिलाकर 11वां गोल्ड मिला। अरुंधति की इस सफलता ने भारतीय दल का मनोबल भी काफी बढ़ाया है।
लवलीना बोरगोहेन ने जीता सिल्वर मेडल
भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर एक और पदक सुनिश्चित किया। फाइनल मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से हुआ। पहले दो राउंड तक मुकाबला बेहद करीबी रहा और दोनों खिलाड़ियों ने शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन तीसरे और अंतिम राउंड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला उनके पक्ष में चला गया।
लवलीना को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदक अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ARUNDHATI CHOUDHARY WINS THE GOLD MEDAL FOR INDIA IN WOMEN’S 70KG 🥇
– 5th Boxing Gold for India at CWG 2026! pic.twitter.com/Ux2R9UNSJU
— The Khel India (@TheKhelIndia) August 1, 2026
उन्नति शर्मा ने शानदार वापसी कर जीता ब्रॉन्ज
दरअसल जूडो में भारत का दिन शुरुआत में ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन महिला 63 किलोग्राम वर्ग में उन्नति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।सेमीफाइनल में हार के बाद उन्नति के सामने खुद को साबित करने का मौका था। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर से हुआ। उन्नति ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने केवल 1 मिनट 7 सेकंड में इप्पोन के जरिए मुकाबला समाप्त कर दिया। इतनी जल्दी जीत दर्ज कर उन्होंने न केवल ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, बल्कि भारत को 35वां पदक भी दिलाया। उनकी इस जीत ने यह साबित कर दिया कि हार के बाद भी मजबूत वापसी कैसे की जाती है।
भारत के पदकों की संख्या पहुंची 35
अरुंधति चौधरी के गोल्ड, लवलीना बोरगोहेन के सिल्वर और उन्नति शर्मा के ब्रॉन्ज के बाद भारत का कुल पदक आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। ऐसे में अब तक भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। जिनमें खासकर बॉक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और जूडो जैसे खेलों में भारत ने लगातार सफलता हासिल की है। इससे भारतीय दल का आत्मविश्वास भी बढ़ा है और आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
बॉक्सिंग में भारत का दबदबा कायम
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारतीय बॉक्सरों का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार मुक्केबाजी करते हुए कई पदक जीते हैं।
अरुंधति चौधरी के गोल्ड और लवलीना बोरगोहेन के सिल्वर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय बॉक्सिंग लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन टीम को मजबूत बना रहा है।
जूडो में भी मिला बड़ा फायदा
बता दें की जूडो में भारत को हर मुकाबले में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज जीतकर टीम को निराश नहीं होने दिया। उनका तेज और आक्रामक खेल इस बात का संकेत है कि भारतीय जूडो खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अब आगे भी पदकों की उम्मीद
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अभी जारी हैं और भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में मैदान में उतरने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय दल आने वाले दिनों में और भी पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएगा।
ऐसे में अब सभी की नजर उन खिलाड़ियों पर रहेगी जो अगले मुकाबलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने की चुनौती पेश करेंगे। अगर मौजूदा फॉर्म बरकरार रही तो भारत पदक तालिका में और मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है।
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






