
PM Modi Comment Girl New Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आई लड़की का एक नया वीडियो सामने आया है। बता दें की इस वीडियो में लड़की ने प्रधानमंत्री से मिली माफी पर खुशी जताते हुए कहा कि उसे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उसे जिंदगी का दूसरा मौका मिल गया हो। साथ ही उसने कहा कि इतनी बड़ी गलती करने के बाद भी प्रधानमंत्री ने उसे माफ कर दिया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
बताया जा रहा है लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
प्रधानमंत्री की माफी पर क्या बोली लड़की?
नए वीडियो में लड़की भावुक नजर आती है। उसने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा माफ किए जाने की खबर सुनकर उसे बहुत राहत मिली है। ऐसे में एक समय उसे लग रहा था कि उसकी जिंदगी पूरी तरह खत्म हो गई है और उसके भविष्य पर भी संकट आ गया है। जिसके बाद वीडियो में लड़की कहती है कि उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अब वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी। साथ ही उसने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि देश के प्रधानमंत्री उसे माफ कर देंगे। इसी वजह से वह खुद को बेहद भाग्यशाली मान रही है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के लिए बता दें यह पूरा मामला 23 जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। दरअसल उस दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में इसकी आलोचना हुई। जिसमें कई लोगों ने इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के दायरे में कार्रवाई की बात कही।
शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
दरअसल मामले के सामने आने के बाद गाजियाबाद की इंदिरापुरम निवासी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इन धाराओं के तहत दोष सिद्ध होने पर दो से तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पहले वीडियो में पूरे देश से मांगी थी माफी
एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद लड़की ने अपना पहला वीडियो जारी किया था। उसमें उसने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों पर अफसोस जताया था। उसने कहा था कि उसे अपनी गलती का पूरी तरह एहसास है और वह हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती है। लड़की ने यह भी कहा कि वह अपनी इस हरकत को लेकर बेहद शर्मिंदा है और अब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात नहीं करेगी।
उम्र को लेकर भी उठाया सवाल
बता दें अपने पहले वीडियो में लड़की ने यह दावा भी किया था कि वह केवल 15 साल की है। उसका आरोप था कि पुलिस ने एफआईआर में उसकी उम्र 25 वर्ष दर्ज कर दी है, जिससे उसके भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे पर आधिकारिक रूप से क्या स्थिति है, इसे लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। ऐसे में उम्र संबंधी विवाद की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लड़की की मां ने भी जारी किया वीडियो
इस मामले में लड़की की मां का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी को माफ करना बड़े दिल का परिचय है। उन्होंने बताया कि जिस दिन प्रधानमंत्री की ओर से माफी की बात सामने आई, उसी दिन उनकी बेटी का जन्मदिन भी था। उनके मुताबिक यह उनकी बेटी के लिए किसी नए जीवन से कम नहीं है। जिसके बाद मां ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है, लेकिन पुलिस ने गलत उम्र दर्ज की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लगातार उनके घर आ रही है और परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
लड़की के नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जिसमें कुछ लोगों ने गलती स्वीकार करने और माफी मांगने के कदम की सराहना की, जबकि कई लोगों का मानना है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। जिनेम कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि यदि किसी से गलती हो जाए और वह ईमानदारी से माफी मांग ले, तो समाज को सुधार का अवसर भी देना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की सलाह दी।
मामला अभी भी जांच के दायरे में
ऐसे में फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है। पुलिस अपने स्तर पर सभी तथ्यों की जांच कर रही है। वहीं, लड़की की उम्र, दर्ज एफआईआर और अन्य दावों को लेकर भी संबंधित एजेंसियां आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि जांच पूरी होने और आधिकारिक निष्कर्ष आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद, प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, युवती के खिलाफ FIR दर्ज
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






