Skip to main content Scroll Top
Rahul Gandhi Statement: पेपर लीक पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, कहा- छात्रों को नहीं, पीएम मोदी को मांगनी चाहिए माफी

Rahul Gandhi Statement: पेपर लीक पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। जिसमें उन्होंने उन छात्रों के परिवारों से मुलाकात की है, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से जुड़े तनाव और विवाद के बीच अपने बच्चों को खो दिया। दरअसल मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों छात्र मेहनत और ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन जब बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और अनियमितताओं की घटनाएं सामने आती हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों और उनके परिवारों को उठाना पड़ता है।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद साझा किया दर्द

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। बता दें उन्होंने कहा कि जिन परिवारों से मुलाकात की, उनका दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे में हर युवा की मौत के पीछे एक ऐसा परिवार होता है जिसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। ऐसे परिवार सिर्फ अपने बच्चे को नहीं खोते, बल्कि उनके साथ जुड़े सपने और उम्मीदें भी खत्म हो जाती हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इन घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है और अब इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

‘ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के साथ सिस्टम ईमानदार नहीं’

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि देश के छात्रों से हमेशा मेहनत और ईमानदारी की उम्मीद की जाती है, लेकिन जिस व्यवस्था के भरोसे वे अपने भविष्य का सपना देखते हैं, वही व्यवस्था उनके साथ न्याय नहीं कर पा रही। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के कारण कई परीक्षाएं रद्द होती हैं, छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है और कई बार वर्षों की तैयारी एक ही झटके में बेकार हो जाती है। इससे छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ता है और उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं होगी तो युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर होता जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रों को “माफ करने” की बात कर रहे हैं, लेकिन असली सवाल यह है कि जिन छात्रों और परिवारों ने इस पूरी व्यवस्था का नुकसान झेला है, उनके प्रति सरकार की जिम्मेदारी क्या है। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की ओर से माफी देने की नहीं, बल्कि उनसे माफी मांगने की जरूरत है।

राहुल गांधी का कहना है की, सरकार को यह स्वीकार करना चाहिए कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां हैं और उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

राहुल गांधी ने उठाए कई सवाल

राहुल गांधी ने सरकार से कई सवाल भी पूछे। जिसमें उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने किसी ऐसे परिवार से मुलाकात की है जिसने अपने बच्चे को खो दिया क्या। उन्होंने उन छात्रों से बात की है जिनकी मेहनत और सपने पेपर लीक के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब देश के छात्र और अभिभावक जानना चाहते हैं। उनके अनुसार केवल बयान देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि व्यवस्था में सुधार जरूरी है।

NEET पेपर लीक विवाद क्यों बना बड़ा मुद्दा?

नीट परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं। बता दें की पिछले कुछ समय से परीक्षा में पेपर लीक, परीक्षा संचालन और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने में गंभीर लापरवाही हुई है।

इन घटनाओं के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिली। कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग तेज

राहुल गांधी ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, परीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जाए तथा छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस सुधार लागू किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के बजाय ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे। यहां वे तमिलनाडु कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न जन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

राहुल गांधी के इस बयान के बाद NEET पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। विपक्ष शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर सरकार को घेर रहा है, जबकि सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।

ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद और राजनीतिक मंचों पर भी प्रमुखता से उठ सकता है। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Abhijeet Deepke Health News: अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत, घर पर डॉक्टरों की टीम कर रही जांच, समर्थक चिंतित

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250