Skip to main content Scroll Top
Smriti Mandhana World Record: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, शतक के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा
स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचा
स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचा

Smriti Mandhana World Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और हांगकांग महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए महिला एशिया कप 2026 में मैच में आज स्मृति मंधाना ने एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, आज के मैच में मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी कर एक तूफानी शतक जड़ दिया, जिससे सब हैरान है। इस बेहतरीन पारी के साथ ही उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Women’s International Cricket) में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

बता दें कि भारत ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत आपने नाम दर्ज कर ली है। आज के इस मैच में भारतीय महिला टीम ने 193 रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने हांगकांग को सिर्फ 56 रन पर समेट दिया। भारत ने यह मुकाबला 137 रनों से जीतकर शानदार अंदाज में महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत दिखाई है।

मैच की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना

इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं है, जिन्होंने बल्ले से तूफान मचाते हुए शानदार शतक जड़ा। उनकी दमदार पारी की बदौलत आज का पूरा मैच का खेला ही पलट गया। दरअसल, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। ऐसे में आइए यहां जानें है आज के मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी।

मिताली राज को पीछे छोड़ मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के इस शतक ने उन्हें महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बना दिया है। उन्होंने इस मामले में भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। मिताली राज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,868 रन बनाए थे। अब मंधाना ने उनसे आगे निकलते हुए 10,869 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन अपने नाम दर्ज कर लिया है।

वहीं, अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Women’s International Cricket) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। उनके बाद मिताली राज, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर का नाम है।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • 10869* – स्मृति मंधाना
  • 10868 – मिताली राज
  • 10740 – सूजी बेट्स
  • 10273 – शार्लोट एडवर्ड्स
  • 10007 – स्टेफनी टेलर

अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में भी बनीं नंबर-1

स्मृति मंधाना ने सिर्फ रनों में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शतकों (International Centuries) के मामले में भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। हांगकांग के खिलाफ शतक लगाते ही उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 18 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, लैनिंग के नाम 17 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं।

अब स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट (Smriti Mandhana Women’s Cricket) में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस सूची में मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट 17-17 शतकों के साथ उनके पीछे हैं।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक

  • 18 – स्मृति मंधाना
  • 17 – मेग लैनिंग
  • 17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
  • 15 – हेले मैथ्यूज
  • 14 – सूजी बेट्स
  • 14 – टैमी ब्यूमोंट

महिला टी20 एशिया कप में भी रचा इतिहास

खबरों के मुताबिक, आज स्मृति मंधाना की इस शानदार पारी ने महिला टी20 एशिया कप (Women’s T20 Asia Cup) में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 120 रनों की पारी खेली, जो महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अथापथु के नाम था। उन्होंने 2024 में मलेशिया के खिलाफ 119 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

अब मंधाना ने 120 रनों की पारी के साथ अथापथु के रिकॉर्ड (Athapathu’s Records) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में मिताली राज की 97 रनों की पारी भी शामिल है।

महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 120 – स्मृति मंधाना बनाम हांगकांग, दुबई, 2026
  • 119* – चमारी अथापथु बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
  • 97* – मिताली राज बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018
  • 81 – हर्षिता समरविक्रमा बनाम थाईलैंड, सिलहट, 2022
  • 81 – शेफाली वर्मा बनाम नेपाल, दांबुला, 2024

भारत ने बनाए 193 रन

भारतीय महिला टीम (Indian women’s Team) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए। स्मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत दिलाने के साथ बड़ी पारी खेली। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। शेफाली ने 17 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। वहीं प्रतिका रावल ने 12 गेंदों में 10 रन बनाए।

स्मृति मंधाना की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह महिला क्रिकेट (Women’s Cricket) की सबसे खतरनाक और भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। हांगकांग के खिलाफ शतक के साथ उन्होंने एक ही मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिए हैं। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनने के साथ ही उन्होंने महिला टी20 एशिया कप (Women’s T20 Asia Cup) का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250