Skip to main content Scroll Top
CSK vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से चेन्नई को हराया, प्लेऑफ में बनाई खास जगह
Current image: CSK vs SRH Highlights

CSK vs SRH Highlights: IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है, लेकिन अंत में बाजी हैदराबाद के हाथ लगी। बता दें की इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

CSK की खराब शुरुआत, मध्यक्रम ने संभाली पारी

CSK की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। दरअसल शुरुआती ओवरों में ही टीम को लगातार झटके लगे और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में पूरी तरह नाकाम रहे। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट हो गए और टीम पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद संजू सैमसन भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। उर्विल पटेल समेत अन्य बल्लेबाज भी दबाव में नजर आए और रन गति को संभालने में असफल रहे। हालांकि मध्यक्रम में डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने कुछ अहम शॉट लगाए और पारी को स्थिर करने की कोशिश की। उनकी साझेदारी की बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में करीब 180 रन बनाए, जो इस पिच पर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जा रहा था।

SRH की जीत क्लासेन-किशन की साझेदारी

ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने उतरी Sunrisers Hyderabad ने शानदार शुरुआत की। जिसमें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पावरप्ले में तेज रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ईशान किशन ने तेज 40 रन की अहम पारी खेली, जबकि क्लासेन ने मैच जिताऊ योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी महत्वपूर्ण रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। हैदराबाद ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मैच का टर्निंग पॉइंट

बता दें की इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मध्य ओवरों में देखने को मिला है। Chennai Super Kings के स्पिनर्स विकेट निकालने में नाकाम रहे, जबकि हेनरिक क्लासेन ने लगातार बड़े शॉट लगाकर दबाव बढ़ा दिया। इसी दौरान रन रेट पूरी तरह Sunrisers Hyderabad के पक्ष में चला गया और यहीं से मैच चेन्नई के हाथ से निकल गया।

पिच और मौसम रिपोर्ट

चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस मैच में यह बल्लेबाजों के लिए ज्यादा आसान रही। शुरुआत में हल्की नमी थी, लेकिन बाद में विकेट पूरी तरह सपाट हो गया जिससे बड़े शॉट लगाना आसान रहा। मौसम में बारिश की हल्की संभावना थी, लेकिन मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हुआ।

प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

हेड टू हेड रिकॉर्ड (CSK vs SRH)

Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक करीब 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि इस सीजन में हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ दोनों मैच जीतकर अपना दबदबा साबित किया है।

प्लेऑफ की स्थिति पर असर

इस जीत के बाद Sunrisers Hyderabad ने प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनकर अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम का प्रदर्शन अब लगातार मजबूत दिख रहा है। वहीं Chennai Super Kings की स्थिति अब काफी मुश्किल हो गई है। टीम को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अब नेट रन रेट और आने वाले मैचों के नतीजे दोनों टीमों के लिए बेहद अहम हो गए हैं। यह जीत SRH के आत्मविश्वास को बढ़ाती है, जबकि CSK को हर मैच में जीत की सख्त जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Anitha Radhakrishnan On Vijay Government: विजय सरकार 6 महीने भी नहीं टिकेगी! DMK विधायक का बड़ा दावा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250