
Women’s T20 World Cup Winner: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम किया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने आज आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि यह शानदार मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया है। इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया।
जानकारी के लिए बता देंकि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की शुरुआत रही बेहद खराब
इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस हारा, लेकिन फिर भी उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि डैनी वायट हॉज भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
दो शुरुआती झटकों के बाद कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 53 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। उनकी पारी में कई शानदार शॉट देखने को मिले, जिससे इंग्लैंड की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
फ्रेया कैंप ने खेली शानदार पारी
मध्यक्रम में एलिस कैप्सी ने 23 रन बनाएं और अंतिम ओवरों में फ्रेया कैंप ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। उनकी पारी के चलते इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया। सभी गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा।
बेथ मूनी ने खेली मैच जिताऊ पारी
वही, 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल केवल 9 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद बेथ मूनी ने एक बार फिर बड़े मैच की खिलाड़ी होने का परिचय दिया।
मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 शानदार चौके शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ाया।
फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी ने दिलाई जीत
बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी (Australia’s Innings) को संभाला। उन्हें फीबी लिचफील्ड का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 48 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने बड़ी साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद एलिस पेरी ने नाबाद 13 रन बनाकर मैच खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 151 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया और रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब (Women’s T20 World Cup Winner) अपने नाम कर लिया।
रिकॉर्ड सातवीं बार बनी विश्व चैंपियन
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एक ओर इतिहास रच दिया है। टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup) का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है और 2026 का खिताब जीतकर उसने अपनी बादशाहत को और मजबूत कर दिया।
दूसरी ओर, घरेलू मैदान पर फाइनल खेल रही इंग्लैंड महिला टीम का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम अपने गेंदबाजों के दम पर 150 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।
मैच का स्कोरकार्ड
- इंग्लैंड महिला टीम: 150/4 (20 ओवर)
- नैट साइवर-ब्रंट – नाबाद 58 रन
- फ्रेया कैंप – नाबाद 44 रन
- एलिस कैप्सी – 23 रन
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी:
- किम गर्थ – 1 विकेट
- लूसी हैमिल्टन – 1 विकेट
- एनाबेल सदरलैंड – 1 विकेट
- सोफी मोलिन्यूक्स – 1 विकेट
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: 151/3
- बेथ मूनी – 64 रन
- फीबी लिचफील्ड – 48 रन
- एलिस पेरी – नाबाद 13 रन
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, असली तृणमूल कांग्रेस कौन? चुनाव आयोग में होगी अहम सुनवाई






