
CSK vs KKR IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया यह मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एक रोमांचक मैच साबित हुआ है। यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया, जहां घरेलू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, चेन्नई की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। लगातार विकेट गिरने की वजह से टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाई। चेन्नई के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और कोलकाता के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरे मैच में चेन्नई की टीम ने हर विभाग में बेहतर खेल दिखाया और अंत में 32 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा।
CSK की मजबूत बल्लेबाजी 192 रन का बड़ा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत मिली-जुली रही। जिसमें कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। साथ ही युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ 17 गेंदों में 38 रन बनाकर पारी को तेज किया। उनकी पारी में कई शानदार शॉट देखने को मिले। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की अहम पारी खेली और मध्यक्रम को मजबूती दी। संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सरफराज खान ने 23 रन, शिवम दुबे ने 13 रन और जेमी ओवरटन ने 15 रन का योगदान दिया। जिसके बाद चेन्नई ने पूरे 20 ओवर में 192 रन बनाए और केकेआर के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा।
KKR की गेंदबाजी में दिखी कमजोरी
Kolkata Knight Riders की गेंदबाजी इस मैच में ज्यादा प्रभावी नहीं रही। शुरुआती विकेट मिलने के बावजूद टीम चेन्नई के रन गति को रोक नहीं पाई। जिसमें वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी ने कुछ विकेट जरूर लिए, लेकिन मध्य ओवरों में गेंदबाजी कमजोर दिखी। चेन्नई के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए और बड़े स्कोर तक पहुंच गए।
KKR की खराब शुरुआत, लगातार गिरते विकेट
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका सिर्फ 13 रन पर फिन एलन के रूप में लगा। इसके बाद सुनील नरेन ने 24 रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।मध्यक्रम में रिंकू सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कैमरून ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए। यह KKR के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
पावेल और रमनदीप की कोशिश नाकाफी
बता दें कि जब KKR पूरी तरह दबाव में थी, तब रोवमैन पावेल ने 31 रन और रमनदीप सिंह ने 35 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 160 रन ही बना पाई और 32 रन से मुकाबला हार गई।
CSK की गेंदबाजी ने पलटा मैच
चेन्नई की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और KKR की कमर तोड़ दी। जिसमें अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन और खलील अहमद को 1-1 सफलता मिली। चेन्नई की गेंदबाजी ने लगातार दबाव बनाए रखा और KKR को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
प्लेइंग इलेवन (Playing 11)
Chennai Super Kings Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
Kolkata Knight Riders Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
मैच का टर्निंग पॉइंट
इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट केकेआर की खराब शुरुआत और लगातार गिरते विकेट रहे। 193 रनों के लक्ष्य का दबाव टीम संभाल नहीं सकी। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई के गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की, जिससे KKR के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए।






