
Delhi Dehradun Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज 14 अप्रैल को देश के एक बड़े और महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन किया है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से Delhi और Dehradun के बीच यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। वहीं, पहले जहां इस सफर में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता था, वहीं अब लोग सिर्फ लगभग 2.5 घंटे में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। अब ऐसे में यह एक्सप्रेसवे न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव भी देगा। इसके बनने से सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियां भी घटेंगी। साथ ही, यह प्रोजेक्ट उत्तर भारत के विकास में एक अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह के आधुनिक एक्सप्रेसवे देश की प्रगति को तेज करने में मदद करते हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो आने वाले समय में लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाएगा।
क्या है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक 213 किलोमीटर लंबा, 6 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है। इसे 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को आपस में जोड़ता है। इस आधुनिक हाईवे का उद्देश्य केवल दूरी कम करना ही नहीं, बल्कि सफर को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाना भी है।
यात्रा समय में बड़ा बदलाव
जानकारी के लिए बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यात्रा समय में कमी के रूप में देखने को मिलेगा। पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में जहां 5 से 6 घंटे लगते थे, वहीं अब यह सफर लगभग 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी राहत मिलेगी।
आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिससे यह एक्सप्रेसवे कई प्रमुख शहरों, पर्यटन स्थलों और व्यापारिक केंद्रों को आपस में जोड़ेगा। इससे पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा होगा, खासकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं
इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस किया गया है।
- यह एक्सप्रेसवे 213 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का है।
- निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
- दिल्ली से देहरादून की दूरी अब सिर्फ 2.5 घंटे में तय होगी।
- इसमें 10 इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे अलग-अलग शहरों से कनेक्टिविटी आसान होगी।
- 3 रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) और 4 बड़े पुल बनाए गए हैं।
- रास्ते में 12 वे-साइड सुविधाएं (खाने-पीने और आराम की जगह) उपलब्ध होंगी।
आधुनिक तकनीक से लैस
बता दें कि इस एक्सप्रेसवे में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लगाया गया है। इससे ट्रैफिक की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। साथ ही, इमरजेंसी सेवाओं को भी तेज और प्रभावी बनाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
पर्यावरण और वन्यजीवों का विशेष ध्यान
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाते समय पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इस क्षेत्र की जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
- 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है।
- जानवरों की आवाजाही के लिए 8 विशेष मार्ग बनाए गए हैं।
- 200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास बनाए गए हैं।
- मां डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है।
उद्घाटन से पहले रोड शो
एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। यह रोड शो इस प्रोजेक्ट के महत्व और लोगों के उत्साह को दर्शाता है।
लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
जानकारी के लिए बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से आम जनता को कई फायदे मिलेंगे।
- यात्रा समय में भारी कमी
- सुरक्षित और आरामदायक सफर
- पर्यटन में बढ़ोतरी
- व्यापार और उद्योग को बढ़ावा
- रोजगार के नए अवसर
ये भी पढ़ें: सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: इस तारीख तक आएगा परिणाम, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड






