Skip to main content Scroll Top
Virat Kohli Impact Player: कोहली नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच ? जानें हेजलवुड ने फिटनेस पर क्या कुछ कहा
Current image: Virat Kohli Impact Player

Virat Kohli Impact Player: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस एक बार फिर चर्चा में है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली पूरा मैच खेलेंगे या फिर एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही मैदान पर उतरेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस पर बड़ा अपडेट देते हुए संकेत दिया है कि कोहली मैच में जरूर खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करेगी।

चोट के बाद बदला कोहली का रोल

जानकारी के अनुसार, विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान टखने में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने अगले मैच में फील्डिंग नहीं की और सिर्फ बल्लेबाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे।इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी कोहली ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हुए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 रनों की अहम पारी खेली थी। यह पहली बार था जब कोहली आईपीएल इतिहास में इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के रूप में उतरे।

जोश हेजलवुड का बड़ा बयान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की फिटनेस को लेकर स्थिति साफ की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “वह निश्चित तौर पर खेलेंगे, बस ये देखना है कि वह फील्डिंग में कितना योगदान दे पाते हैं। वह टीम में गजब की ऊर्जा लेकर आते हैं और हमारे बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं। हेजलवुड ने आगे कहा कि कोहली हमेशा मैदान पर पूरी तरह शामिल रहना चाहते हैं और कभी भी मैच से दूर रहकर बैठना पसंद नहीं करते।

क्या कोहली फिर बनेंगे इम्पैक्ट प्लेयर?

दरअसल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही उतरेंगे या पूरी तरह फिट होकर मैदान पर नजर आएंगे। टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। अगर कोहली पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो एक बार फिर उन्हें केवल बल्लेबाजी तक सीमित रखा जा सकता है। RCB के लिए यह फैसला बेहद अहम होगा क्योंकि कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और अब तक पांच पारियों में 228 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

RCB का शानदार प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक पांच में से चार मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष-2 में अपनी जगह मजबूत कर ली है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है। टीम अंक तालिका के बीच में बनी हुई है और इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

RCB vs DC अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

  • RCB ने जीते: 20 मैच
  • DC ने जीते: 12 मैच
  • बेनतीजा: 1 मैच

अक्षर पटेल बनाम विराट कोहली की रणनीति

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के लिए विराट कोहली को रोकना बड़ी चुनौती होगी। आंकड़ों के अनुसार, अक्षर ने आईपीएल में कोहली को केवल एक बार आउट किया है। हालांकि, कोहली ने अक्षर पटेल के खिलाफ लगभग 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो उन्हें थोड़ा नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। अब अगर DC को जीत हासिल करनी है तो उन्हें कोहली के खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी।

कोहली की फॉर्म RCB के लिए सबसे बड़ा हथियार

विराट कोहली इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं और RCB की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। उनकी लगातार रन बनाने की क्षमता टीम को मजबूत शुरुआत देती है। भले ही वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलें, लेकिन उनका प्रभाव मैच के परिणाम पर बड़ा असर डालता है।

फैंस की नजरें अब दिल्ली मुकाबले पर

RCB और DC के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। फैंस की नजरें खास तौर पर विराट कोहली की फिटनेस और उनके खेलने के तरीके पर टिकी रहेंगी।

अब ऐसे में क्या कोहली पूरे मैच में फील्डिंग करते नजर आएंगे या फिर एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी तक सीमित रहेंगे। इसका जवाब मैच से पहले या टॉस के समय ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड, AAP ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250