
GT vs KKR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एक और रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया है। बता दें कि यह मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आयोजित हुआ है, जहां क्रिकेट फैंस को एक शानदार और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। गुजरात टाइटन्स ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत अपने नाम की है। GT के कप्तान Shubman Gill ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 50 गेंदों पर 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसने टीम की जीत की नींव रखी। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए, जिसमें कैमरन ग्रीन ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन टीम की कमजोर शुरुआत और लगातार गिरते विकेटों के कारण KKR बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। गुजरात टाइटन्स की मजबूत बल्लेबाजी और शानदार रणनीति के चलते टीम ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मैच अपने नाम किया है।
GT ने 20वें ओवर में हासिल किया 181 रनों का लक्ष्य
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात टाइटन्स (GT) ने लक्ष्य को 20वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया है।
GT की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया।
शुभमन गिल की शानदार पारी बनी जीत की नींव
Shubman Gill ने एक बार फिर से साबित किया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। जिसमें उन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, गिल ने पहले साई सुदर्शन के साथ साझेदारी की, फिर Jos Buttler के साथ 38 रनों की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप निभाई। इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 46 रन जोड़े। हालांकि, शतक के करीब पहुंचकर गिल आउट हो गए, जब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे दिया।
अन्य बल्लेबाजों का योगदान
GT की पारी में कई खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान दिया है।
- साई सुदर्शन: 22 रन
- जोस बटलर: 28 रन
- वॉशिंगटन सुंदर: 13 रन
- ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया ने अंत में रनचेज को पूरा करने में मदद की
KKR की पारी कैमरन ग्रीन की दमदार फिफ्टी
KKR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। दरअसल पहले ही ओवर में कप्तान Ajinkya Rahane बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद टीम लगातार दबाव में रही। हालांकि, मध्यक्रम में Cameron Green ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। जिसमें उन्होंने 55 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
KKR की पारी का स्कोरकार्ड और गिरते विकेट
KKR की शुरुआत बेहद खराब रही है, लेकिन रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन ने 55 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। इसके बाद अनुकूल रॉय के साथ 60 रनों की पार्टनरशिप ने स्कोर को 180 तक पहुंचाने में मदद की।
- अंगकृष रघुवंशी: 8 रन
- टिम सीफर्ट: 19 रन
- अजिंक्य रहाणे: 0 रन
- रिंकू सिंह: 1 रन
- सुनील नरेन: 0 रन
GT के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- Kagiso Rabada: 3 विकेट
- Mohammed Siraj: 2 विकेट
- प्रसिद्ध कृष्णा: 2 विकेट
- अशोक शर्मा: 2 विकेट
मैच का टर्निंग पॉइंट
इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट गुजरात टाइटन्स की मजबूत शुरुआत रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर दबाव को खत्म कर दिया। इसके बाद बीच के ओवरों में बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं, जिससे रनचेज आसान हो गया।
GT vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं।
- गुजरात टाइटन्स की जीत: 4
- कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत: 1
- बेनतीजा: 1
प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट सब: वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Impact Player: कोहली नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच ? जानें हेजलवुड ने फिटनेस पर क्या कुछ कहा






