Skip to main content Scroll Top
Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजात बच्चों को सरकार देगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी, जानें कौन ले सकता है लाभ
Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजात बच्चों को सरकार देगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी
Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजात बच्चों को सरकार देगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार के सीएम विजय थलापति हर दिन राज्य के लोगों के लिए नई-नई स्कीम से उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने नवजात बच्चों के लिए ‘थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (Thaai Maman Thanga Mothiram Thittam) नाम से एक खास योजना शुरू की है। सरकार इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को 1 ग्राम की 22 कैरेट सोने की अंगूठी देगी।

बता दें कि इस बेहतरीन पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 28 सितंबर 2026 को मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल से की है। ऐसे में आइए इस योजना से जुड़ी हर एक डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

क्या है तमिलनाडु की GOLD RING SCHEME?

मुख्यमंत्री विजय सरकार की ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना का मतलब मातृ पक्ष के मामा की ओर से दी जाने वाली सोने की अंगूठी से है। सरकार के मुताबिक इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना, महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत राज्य में जन्मे हर एक पात्र नवजात को 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी। अंगूठी पर यूनिक सीरियल नंबर होगा और यह टैंपर-प्रूफ पैकेजिंग में मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआती चरण के लिए राज्य सरकार ने करीब 1.28 लाख अंगूठियां तैयार करवाई है।

किस बच्चे को मिलेगा 1 ग्राम सोना?

तमिलनाडु सरकार (Government of Tamil Nadu) की जानकारी के अनुसार, योजना का लाभ राज्य के इन बच्चों को दिया जाएगा।
• 22 जून 2026 को दोपहर 12 बजे या उसके बाद सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैदा हुए हैं।
• बच्चे की मां का तमिलनाडु की स्थायी निवासी होना भी जरूरी है।
• सरल भाषा में कहें, तो अगर आपके घर में 22 जून 2026 के बाद सरकारी अस्पताल या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का जन्म हुआ है, तो आप इस योजना का लाभ मिलेगा।
• इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना होगा।

माता-पिता को अंगूठी कैसे मिलेगी?

वहीं, तमिलनाडु सरकार (Tamilnadu Sarkar) ने नए और पहले से जन्म ले चुके पात्र बच्चों को भी इस स्कीम में स्थान दिया है, लेकिन उनके लिए अलग व्यवस्था की है। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर 2026 के बाद सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को डिस्चार्ज के समय अंगूठी दी जाएगी। साथ ही राज्य में 22 जून से योजना शुरू होने तक जन्मे बच्चों के लिए अलग वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, राज्य में करीब 107 हब सेंटर भी तैयार किए गए हैं, जहां पहले से जन्मे पात्र बच्चों को अंगूठियां वितरित की व्यवस्था की जाएंगी। इन केंद्रों पर रोजाना करीब 100 बच्चों को अंगूठी देने की व्यवस्था बताई जा रही है।

कितने रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार?

तमिलनाडु सरकार ने ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना के लिए हर साल करीब 755.83 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना के तहत राज्य में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (Government Health Institutions) में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को लाभ प्राथमिकता पर मिलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव को बढ़ावा देना और लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा को मजबूत करना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हर साल बड़ी संख्या में बच्चों का जन्म सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होता है, इसलिए सरकार के द्वारा इस योजना को बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है।

अगर आपके घर बच्चा हुआ है तो क्या करें?

अगर आपका बच्चा 22 जून 2026 या उसके बाद तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल (Government hospitals in Tamil Nadu) या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैदा हुआ है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग से योजना की पात्रता और वितरण केंद्र की जानकारी लेनी है। अपने पास बच्चे के जन्म से जुड़े दस्तावेज और अस्पताल से मिले जरूरी कागजात जरूर रखें। पात्रता की पुष्टि होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 1 ग्राम सोने की अंगूठी आपको दे दी जाएगा।

ध्यान दें: इस योजना की पात्रता और दस्तावेजों की अंतिम पुष्टि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग/सरकारी अस्पताल से करना जरूरी है, क्योंकि वितरण की प्रक्रिया क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें, वरना आप इस लाभ से वंछित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: LNG Train India: भारत की पहली एलएनजी ट्रेन ने भरी रफ्तार, साबरमती से हुआ ट्रायल रन, जानें 5 बड़ी खासियतें

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250