Skip to main content Scroll Top
Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते खतरे के बीच Air India का बड़ा फैसला,2 मार्च तक रद्द कीं उड़ानें
Current image: एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स को किया कैंसिल

Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हालिया हमलों के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं. बदलते हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारतीय एयरलाइनों ने अपने अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल में बड़े बदलाव किए हैं. Air India और IndiGo ने एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को रद्द या निलंबित करने का फैसला लिया है. एयरलाइनों का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है.

एयर इंडिया का बड़ा कदम

एयर इंडिया ने अपने ऑपरेशंस में और कटौती की घोषणा की है.1 मार्च को यूरोप जाने वाले कई रूट्स पर पहले से लागू कैंसलेशन को आगे बढ़ा दिया गया है.

इसके अलावा, Air India Express ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ानों के निलंबन को 2 मार्च 2026 को रात 23:59 बजे IST तक बढ़ा दिया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब क्षेत्र में हवाई क्षेत्र यानि एयरस्पेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

किन-किन रूट्स पर असर?

एयर इंडिया ने पहले घोषित डिसरप्शन के अलावा कुछ और सेवाओं पर भी रोक लगा दी है.इनमें शामिल हैं मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच कुछ कनेक्टिंग फ्लाइट्स. लंदन (हीथ्रो), बर्मिंघम, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, मिलान, वियना, कोपेनहेगन और फ्रैंकफर्ट. इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को या तो वैकल्पिक उड़ानों में शिफ्ट किया जा रहा है या फिर फुल रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है.

इंडिगो का क्या कहना है?

इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह हालात पर लगातार नजर रख रही है. कंपनी ने कुछ मिडिल ईस्ट रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहें. इंडिगो के अनुसार, अगर सुरक्षा स्थिति में सुधार होता है तो सेवाएं जल्द बहाल की जाएंगी.

क्यों बढ़ा है तनाव?

हाल के दिनों में ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान से जुड़े कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए, जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और संवेदनशील हो गई. मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यूरोप, अमेरिका और एशिया के बीच उड़ानें अक्सर इसी मार्ग से गुजरती हैं. ऐसे में थोड़ी सी अस्थिरता भी वैश्विक एविएशन शेड्यूल को प्रभावित कर सकती है.

यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर

एयरलाइनों ने साफ कहा है कि यह फैसला आर्थिक नुकसान को देखते हुए नहीं, बल्कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी संघर्ष क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए कई बार एयरलाइंस लंबा रूट अपनाती हैं, जिससे यात्रा का समय और लागत दोनों बढ़ जाते हैं.

यात्रियों के लिए जारी किए गए एडवाइजरी

अगर आपकी फ्लाइट प्रभावित हुई है, तो एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर स्टेटस चेक करें. रिफंड या रीबुकिंग विकल्प देखें.एयरपोर्ट जाने से पहले कन्फर्मेशन जरूर लें और ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी की शर्तें पढ़ें. एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ने कहा है कि वे प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता देंगे.

आर्थिक और कूटनीतिक असर

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर सिर्फ उड़ानों तक सीमित नहीं रहता. तेल की कीमतों, व्यापार और वैश्विक बाजारों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. भारत जैसे देश, जो बड़ी मात्रा में तेल आयात करते हैं, ऐसे हालात पर नजर बनाए रखते हैं. अगर स्थिति लंबी खिंचती है, तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा और व्यापार पर व्यापक असर पड़ सकता है.

डायवर्जन और अतिरिक्त ईंधन लागत

एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि जब किसी क्षेत्र का एयरस्पेस असुरक्षित घोषित होता है, तो फ्लाइट्स को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाता है. इससे न सिर्फ यात्रा का समय बढ़ता है, बल्कि ईंधन की खपत और ऑपरेशनल खर्च भी बढ़ जाते हैं. लंबे रूट के कारण टिकट की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है, खासकर अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है.

भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट

विदेश मंत्रालय की ओर से भी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा सकती है. मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार और प्रोफेशनल्स रहते हैं. ऐसे में एयर ट्रैवल में रुकावट का सीधा असर उनके आवागमन और आपातकालीन यात्राओं पर पड़ सकता है

वही, ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटर्स का कहना है कि अचानक कैंसलेशन से बुकिंग पैटर्न प्रभावित हुआ है. कई यात्रियों ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्राएं फिलहाल टाल दी हैं. बिजनेस ट्रैवल और कॉरपोरेट बुकिंग पर भी असर देखा जा रहा है. अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं होती, तो पर्यटन उद्योग को भी नुकसान हो सकता है.

आगे क्या?

फिलहाल 2 मार्च तक उड़ानों के निलंबन की घोषणा की गई है. लेकिन एयरलाइनों ने यह भी कहा है कि वे हालात की समीक्षा लगातार कर रही हैं. स्थिति में सुधार होने पर सेवाएं बहाल की जाएंगी. यात्रियों और ट्रैवल एजेंसियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें.

Read Related News: JNU में फिर तनाव के हालात, 51 डिटेन के बाद दोबारा हंगामा,कैंपस में बढ़ी सख्ती

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250