Skip to main content Scroll Top
भारत युद्ध की तैयारी में?PAK राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा दावा
Current image: India Pakistan War Tension

India Pakistan War Tension: Asif Ali Zardari ने पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है। जिसमें जरदारी ने कहा कि भारत के कुछ नेता खुले तौर पर युद्ध की बात कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि उनका यह भी कहना है कि वह स्वयं क्षेत्रीय शांति के समर्थक हैं और युद्ध को किसी भी समस्या का समाधान नहीं मानते। साथ ही भारत से अपील की कि वह युद्ध के माहौल से बाहर आए और बातचीत की मेज पर बैठे।

‘युद्ध नहीं, संवाद ही रास्ता’

बता दें कि अपने संबोधन में राष्ट्रपति जरदारी ने कहा,“मेरा संदेश भारत के लिए है कि वह युद्ध के माहौल से बाहर आए और सार्थक बातचीत की मेज पर बैठे, क्योंकि यही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का रास्ता है। साथ ही, पाकिस्तान हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए समस्याओं का समाधान चाहता है। जरदारी ने जोर देकर कहा कि दक्षिण एशिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में युद्ध किसी के हित में नहीं है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल के महीनों में भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव देखा गया है, खासकर सीमा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर।

अफगानिस्तान पर सीमा-पार हमलों का आरोप

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में अफगानिस्तान का भी जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सीमा-पार हमलों को लेकर पाकिस्तान की सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। साथ ही,आरोप लगाया है कि अफगान धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान विरोधी आतंकी संगठनों द्वारा किया जा रहा है। जरदारी ने विशेष रूप से Tehreek-e-Taliban Pakistan (TTP) और Balochistan Liberation Army (BLA) का नाम लिया।उनका कहना था कि इन संगठनों को अफगानिस्तान में पनाह मिल रही है, जिससे पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी घरेलू या विदेशी ताकत को पाकिस्तान की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दोहा समझौते के उल्लंघन का आरोप

जरदारी ने अफगान नेतृत्व पर दोहा समझौते के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस समझौते के तहत यह सुनिश्चित किया जाना था कि अफगान जमीन का इस्तेमाल किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं होगा। लेकिन पाकिस्तान का आरोप है कि इस वादे का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

ईरान के समर्थन में बोले जरदारी

जानकारी के अनुसार ,भाषण में राष्ट्रपति जरदारी ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाइयों की निंदा की। साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। उन्होंने Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर शोक व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। जिसके बाद जरदारी ने कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता का उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान में कर्फ्यू और सेना तैनात

ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू इलाके में सेना तैनात की गई है।जिसमें प्रशासन ने वहां तीन दिन का कर्फ्यू लगाया है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
वहीं, इस बीच पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी झड़पों की खबरें सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

दक्षिण एशिया में बढ़ता तनाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दक्षिण एशिया इस समय कई स्तरों पर तनाव का सामना कर रहा है। एक ओर भारत-पाकिस्तान संबंधों में खटास है, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान और ईरान की स्थिति ने क्षेत्रीय समीकरणों को और जटिल बना दिया है। जरदारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और कूटनीतिक बयानबाजी में तेजी देखी जा रही है। हालांकि भारत की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या बढ़ेगा टकराव या खुलेगा संवाद का रास्ता

राष्ट्रपति जरदारी ने साफ किया कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा हुआ तो देश अपनी रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। अब सवाल यह है कि क्या दोनों देशों के बीच संवाद की पहल होगी या बयानबाजी से तनाव और बढ़ेगा। बता दें कि आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान की कूटनीतिक गतिविधियां इस सवाल का जवाब देंगी।

ये भी पढ़ें: 3 मार्च को चंद्रग्रहण का सही समय, सूतक काल और किन राज्यों में दिखेगा असर, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250