
CBSE Board Exam 2026 Postponed: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने अब कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2026 फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है। जिसमें ये परीक्षाएं 2 मार्च 2026 से शुरू होनी थीं, लेकिन क्षेत्र में चल रहे तनावपूर्ण हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इन्हें आगे के लिए टाल दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड का कहना है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि केवल स्थगित की गई हैं।वहीं, नई तारीखों की घोषणा स्थिति ठीक होने के बाद की जाएगी। साथ ही,इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी सर्कुलर को लेकर भी CBSE ने ऑफिशियल बयान जारी कर सच्चाई सामने रखी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे हालात में छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए CBSE ने यह फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार, जिन देशों में सुरक्षा स्थिति प्रभावित है, वहां निर्धारित तिथियों पर परीक्षा कराना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए एहतियातन कदम उठाते हुए परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
CBSE का कहना है कि वह संबंधित दूतावासों और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, नया परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
किन देशों में टाली गई हैं परीक्षाएं
CBSE के अनुसार, यह निर्णय मिडिल ईस्ट के उन देशों पर लागू होगा जहां बोर्ड से संबद्ध स्कूल और परीक्षा केंद्र संचालित हैं। इनमें शामिल हैं। Bahrain,Iran, Kuwait, Oman,Qatar,Saudi Arabia, United Arab Emirates (UAE) बता दें कि इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के छात्र CBSE पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करते हैं और हर साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला
मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हाल के दिनों में सुरक्षा स्थिति में अस्थिरता देखी गई है। जिसमें कई जगहों पर तनाव, संघर्ष और अनिश्चित हालात बने हुए हैं। ऐसे माहौल में परीक्षा केंद्रों तक छात्रों का सुरक्षित पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। CBSE का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी छात्र, शिक्षक या परीक्षा स्टाफ की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
फर्जी सर्कुलर पर क्या कहा बोर्ड ने
जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक कथित सर्कुलर वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि CBSE ने मिडिल ईस्ट में परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी हैं। हालांकि उस समय तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। वहीं,इस वायरल सर्कुलर को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। कई लोग इसे सच मानकर तैयारी को लेकर असमंजस में थे।
अब CBSE ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सर्कुलर फर्जी था। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा कि किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
नई तारीखों की घोषणा कब होगी
CBSE ने फिलहाल नई परीक्षा तिथियों की घोषणा नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि स्थिति की समीक्षा के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिसके बाद संभावना है कि हालात सामान्य होते ही संशोधित डेटशीट जारी कर दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क बनाए रखें।
क्या भारत में भी बदलेगा परीक्षा कार्यक्रम
बोर्ड ने साफ किया है कि यह निर्णय केवल मिडिल ईस्ट क्षेत्र के लिए है। भारत में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। भारतीय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। देश के अंदर परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
- केवल आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल प्रशासन से मिली जानकारी पर भरोसा करें।
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी सर्कुलर को बिना पुष्टि के सही न मानें।
- अपनी पढ़ाई जारी रखें और परीक्षा की तैयारी में कोई ढिलाई न बरतें।
- नई तारीखों की घोषणा होने तक नियमित अपडेट लेते रहें।
मिडिल ईस्ट में कितने छात्र देते हैं परीक्षा
दरअसल, हर साल मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में हजारों भारतीय छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। वहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय रहता है और कई स्कूल CBSE से संबद्ध हैं। जिसके बाद इन छात्रों के लिए बोर्ड का यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा देना मानसिक तनाव बढ़ा सकता था।
सुरक्षा को प्राथमिकता
CBSE ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण छात्रों की सुरक्षा है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि वह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। स्थिति ठीक होने के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट की हाई-अलर्ट एडवाइजरी,जानिए- यात्रियों को क्या दी सलाह






