
IPL Cricket Full Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी होते ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग Indian Premier League इस बार पहले से भी ज्यादा रोमांचक और भव्य अंदाज में आयोजित होने जा रही है। साथ ही,टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। जिसमें लगभग दो महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में देश-विदेश के स्टार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 70 लीग मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले भारत के 13 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे, जिससे हर क्षेत्र के फैंस को अपनी पसंदीदा टीम को करीब से देखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार 12 डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं, यानी वीकेंड पर एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे। इससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ने वाला है। आईपीएल 2026 को दो चरणों में बांटा गया है, ताकि आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सके। हर टीम लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलेगी और टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।वहीं, इस बार कई बड़े और हाई-वोल्टेज मुकाबले भी देखने को मिलेंगे, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में साफ है कि आईपीएल 2026 एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक त्योहार बनने जा रहा है।
70 मैच और 13 वेन्यू, हर शहर में क्रिकेट का जश्न
आईपीएल 2026 में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर टीम लीग स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी। कुल 70 लीग मैच देश के 13 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, इन शहरों में मैच होंगे।
- Bengaluru
- Mumbai
- Chennai
- Kolkata
- Delhi
- Ahmedabad
- Hyderabad
- Lucknow
- Jaipur
- Dharamshala
- Raipur
- New Chandigarh
- Guwahati
टूर्नामेंट का फॉर्मेट और टाइमलाइन
आईपीएल 2026 को दो फेज में आयोजित किया जाएगा।
- पहला फेज: 28 मार्च से 12 अप्रैल (20 मैच)
- दूसरा फेज: 13 अप्रैल से 24 मई (50 मैच)
- फाइनल: 31 मई (तारीख तय, वेन्यू बाद में घोषित होगा)
उद्घाटन मुकाबला और बड़ी भिड़ंत
जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच M Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा। जिसमें दूसरे फेज की शुरुआत भी SRH के मैच से होगी, जहां वह Rajasthan Royals (RR) से भिड़ेगी।
12 डबल हेडर से वीकेंड होगा धमाकेदार
इस बार कुल 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे।
- एक ही दिन में दो मैच
- दोपहर मैच: 3:30 बजे
- शाम मैच: 7:30 बजे
टीमों के होम ग्राउंड में बदलाव
इस सीजन में कुछ टीमों के होम वेन्यू में बदलाव भी देखने को मिलेगा।
- Punjab Kings अपने मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी।
- Rajasthan Royals जयपुर के अलावा गुवाहाटी में भी होम मैच खेलेगी।
- RCB बेंगलुरु के साथ रायपुर में भी मुकाबले खेलेगी।
बड़े मुकाबलों पर खास नजर
आईपीएल 2026 में कुछ मुकाबले बेहद खास रहने वाले हैं।सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक है।
- RCB vs Chennai Super Kings (CSK)
- तारीख: 5 अप्रैल
- स्थान: बेंगलुरु
दोपहर के मैचों का शेड्यूल
दोपहर में खेले जाने वाले मैचों की संख्या टीमों के अनुसार अलग-अलग है।
- SRH और Delhi Capitals – 4-4 मैच।
- Punjab Kings और Lucknow Super Giants – 3-3 मैच।
- RR, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, RCB – 2-2 मैच।
- CSK और Gujarat Titans – 1-1 मैच।
पिछले सीजन की यादें
दरअसल पिछला आईपीएल सीजन बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें Royal Challengers Bengaluru ने पहली बार खिताब जीता था। वहीं,फाइनल में RCB ने Punjab Kings को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया था, जहां RCB ने 6 रन से जीत दर्ज की थी।
क्यों खास है IPL 2026?
आईपीएल 2026 कई मायनों में खास है।
- ज्यादा वेन्यू, ज्यादा फैंस की भागीदारी।
- डबल हेडर से वीकेंड एंटरटेनमेंट
नए शहरों में मैच। - बड़े मुकाबलों का रोमांच।
- प्लेऑफ की रेस और भी कड़ी।
ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz News: होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसका हक?ईरान के दावे पर दुनिया क्यों असहमत






