
‘Google Server Error’ से ठप हुई सर्च सर्विस
Google Server Error: दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सर्च इंजन गूगल सर्च में आज मंगलवार को अचानक तकनीकी दिक्कत देखने को मिली है। जिससे कई देशों के यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल सर्च काम नहीं कर रहा है और स्क्रीन पर “सर्वर एरर” का मैसेज दिखाई दे रहा है। इस समस्या के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #GoogleDown तेजी से ट्रेंड करने लगा।
ऐसे में यूजर्स का कहना है कि जब वे गूगल सर्च पर कुछ सर्च करने की कोशिश कर रहे थे तो रिजल्ट्स नहीं खुल रहे थे। जिसमें कुछ लोगों को खाली स्क्रीन दिखाई दी जबकि कई यूजर्स को “Internal Server Error” का मैसेज मिला। इससे करोड़ों इंटरनेट यूजर्स प्रभावित हुए क्योंकि Google Search दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च प्लेटफॉर्म माना जाता है।
Downdetector पर हजारों शिकायतें दर्ज
Downdetector के मुताबिक Google Search डाउन होने को लेकर 3000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं हैं। बतया जा रहा है की सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह 10:30 बजे के आसपास देखी गई है। जिसमें यूजर्स ने बताया कि सर्च रिजल्ट्स नहीं खुल रहे थे और वेबसाइट बेहद स्लो चल रही थी। आंकड़ों के अनुसार 57% शिकायतें Google Search, 28% कंटेंट लोडिंग और 11% सर्वर एरर से जुड़ी थीं।
स्क्रीन पर दिखा ‘Server Error’ मैसेज
यूजर्स को जो एरर मैसेज दिखाई दे रहा था उसमें लिखा था की “We’re sorry but it appears that there has been an internal server error while processing your request. Our engineers have been notified and are working to resolve the issue. Please try again later.” अब ऐसे में इस मैसेज से साफ पता चलता है कि Google के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आई थी और कंपनी के इंजीनियर्स उसे ठीक करने में जुट गए थे।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #GoogleDown
गूगल सर्च डाउन होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। जिसके बाद X पर हजारों यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि Google Search सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। जिसमें कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जब Google ही काम नहीं कर रहा तो लोग यह जानने के लिए भी Google नहीं कर सकते कि Google Down क्यों है। वहीं कई लोगों ने चिंता जताई कि अगर यह समस्या लंबे समय तक जारी रही तो ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हो सकता है।
Google की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
ऐसे में Google की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर कोई विस्तृत ऑफिसियल बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, Google Search के होमपेज पर यह मैसेज जरूर दिखाई दिया कि इंजीनियर्स समस्या को ठीक करने में लगे हुए हैं। वहीं टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दिक्कत सर्वर ओवरलोड, नेटवर्क फेल्योर या किसी इंटरनल तकनीकी अपडेट की वजह से हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि Google की तरफ से ही की जा सकती है।
करोड़ों यूजर्स पर पड़ सकता है असर
Google Search सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं बल्कि इंटरनेट की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है। दुनिया भर में करोड़ों लोग रोजाना जानकारी खोजने, वेबसाइट एक्सेस करने, बिजनेस चलाने और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए Google Search का इस्तेमाल करते हैं। अगर Google Search लंबे समय तक डाउन रहता है तो इसका असर कई ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन मीडिया, ई-कॉमर्स और बिजनेस सेक्टर भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
क्या सिर्फ Google Search प्रभावित हुआ?
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा असर Google Search पर देखा गया। हालांकि कुछ यूजर्स ने अन्य Google सेवाओं में भी स्लो स्पीड और लोडिंग की समस्या की शिकायत की। लेकिन Gmail, YouTube और Google Maps जैसी सेवाएं ज्यादातर यूजर्स के लिए सामान्य रूप से काम करती रहीं। टेक एक्सपर्ट्स लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और माना जा रहा है कि Google जल्द ही इस समस्या को पूरी तरह ठीक कर देगा।
1998 में हुई थी Google Search की शुरुआत
Google Search की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। इसे Larry Page और Sergey Brin ने विकसित किया था। आज Google Search दुनिया का सबसे बड़ा वेब सर्च इंजन बन चुका है और ग्लोबल सर्च मार्केट में इसका 90% से ज्यादा हिस्सा है।
Google Search वेब क्रॉलर्स नामक ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर की मदद से अरबों वेबपेज, इमेज और वीडियो को स्कैन करता है। इसके बाद यह यूजर्स को मिलीसेकंड्स में सबसे प्रासंगिक जानकारी दिखाता है। हर दिन Google पर अरबों सर्च क्वेरीज़ की जाती हैं। यही वजह है कि जब Google Search में तकनीकी दिक्कत आती है तो उसका असर पूरी दुनिया में महसूस किया जाता है।
क्यों अहम है Google Search?
आज के डिजिटल दौर में Google Search लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किसी जानकारी को खोजने से लेकर बिजनेस प्रमोशन तक, लगभग हर ऑनलाइन गतिविधि कहीं न कहीं Google Search पर निर्भर करती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए, प्रोफेशनल्स काम के लिए और आम लोग रोजमर्रा की जानकारी के लिए Google का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में थोड़े समय के लिए भी Google Search डाउन होना बड़ी खबर बन जाती है।
जल्द ठीक हो सकती है समस्या
तकनीकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि Google जैसी बड़ी कंपनियां अपने सर्वर सिस्टम को तेजी से रिकवर करने में सक्षम होती हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Google जल्द ही इस समस्या को पूरी तरह ठीक कर देगा। फिलहाल यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे कुछ समय बाद दोबारा Google Search इस्तेमाल करने की कोशिश करें। अगर समस्या बनी रहती है तो ब्राउजर रिफ्रेश करने या इंटरनेट कनेक्शन चेक करने की सलाह भी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘Himanta Biswa Sarma’ ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने






