Skip to main content Scroll Top
फसल बीमा योजना: बारिश-ओलों से फसल खराब? ऐसे मिलेगा पूरा मुआवजा, यहां जानें आसान तरीका

फसल बीमा योजना(Fasal Bima Yojana): देश के कई हिस्सों में इन दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसका असर आम जनता के साथ-साथ भारत के गरीब किसानों के ऊपर भी देखने को मिला है। दरअसल, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और कई उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से बारिश होने के कारण से पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से फसल नुकसान की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे समय में किसानों के लिए राहत की सबसे बड़ी उम्मीद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) बन सकती है।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना? (What is Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana?)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी शुरुआत साल 2016 में की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देना है। यदि किसी कारण जैसे भारी बारिश, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ या तूफान से फसल खराब हो जाती है, तो किसानों को बीमा के तहत मुआवजा दिया जाता है। यह योजना देशभर के किसानों के लिए लागू है और इसमें छोटे, सीमांत और बड़े सभी किसान शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें फसल की प्रीमियम दरें (Crop Premium Rates) बहुत कम रखी गई हैं ताकि हर किसान आसानी से इसका लाभ उठा सके।

किन फसलों का होता है बीमा? (Which Crops are Insured?)

इस योजना के तहत खरीफ, रबी और व्यावसायिक फसलों का बीमा (Commercial Crop Insurance) किया जाता है। नीचे दी गई लगभग सभी प्रमुख फसलें कवर (Major Cover Crops) हो जाती हैं, जिससे किसानों को व्यापक सुरक्षा मिलती है।

  • खरीफ फसलें: धान, मक्का, बाजरा आदि
  • रबी फसलें: गेहूं, चना, जौ आदि
  • व्यावसायिक फसलें: कपास, गन्ना, आलू, प्याज आदि

कितनी लगती है प्रीमियम? (How much does the premium cost?)

PM फसल बीमा योजना (PM Crop Insurance Scheme) की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम प्रीमियम दर है। बाकी प्रीमियम का भुगतान (Payment of Premium) केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करती हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

  • खरीफ फसलों के लिए: 2%
  • रबी फसलों के लिए: 1.5%
  • व्यावसायिक और बागवानी फसलों (Horticultural Crops) के लिए: 5%

कैसे कराएं फसल बीमा? (How to Get Crop Insurance?)

किसान बीमा योजना का लाभ (Benefits of Kisan Insurance Scheme) उठाने के लिए कई तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय किसान को अपनी जमीन, फसल और बैंक से जुड़ी जानकारी (Bank Related Information) देनी होती है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन
  • नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर)
  • स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय
  • बैंक के माध्यम से

फसल खराब होने पर क्या करें?

अगर आपकी फसल बारिश, ओलावृष्टि या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) से खराब हो जाती है, तो तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। किसान नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करानी होती है, जिसे किसान कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

  • टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल
  • व्हाट्सऐप नंबर 7065514447
  • Crop Insurance App
  • नजदीकी बैंक या कृषि कार्यालय में लिखित शिकायत

शिकायत दर्ज होने के बाद बीमा कंपनी (Insurance Company) का प्रतिनिधि खेत का निरीक्षण करता है और नुकसान का आकलन करत है। इसके बाद तय प्रक्रिया के अनुसार मुआवजा सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

किसानों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?

आज के समय में मौसम का कोई भरोसा नहीं है। कभी सूखा, कभी बाढ़, तो कभी ओले किसानों की पूरी मेहनत को खत्म कर देते हैं। ऐसे में PM फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। यह योजना न सिर्फ नुकसान की भरपाई करती है, बल्कि किसानों को मानसिक रूप से भी राहत देती है कि किसी आपदा के समय वे पूरी तरह अकेले नहीं हैं।

किसान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • समय पर बीमा कराना जरूरी है
  • फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है
  • सही जानकारी और दस्तावेज देना जरूरी है
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

अगर आप किसान हैं और आपकी फसल मौसम की मार झेल चुकी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आपके नुकसान की भरपाई कर सकती है। बस समय पर बीमा और सही तरीके से क्लेम करना जरूरी है।सरकार की यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पक्षपात विवाद, केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट का फैसला टला

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250