
PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। बता दें कि इस किस्त के जरिए देश के 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। जिसमें सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए करीब 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं। हालांकि कई किसान ऐसे भी हैं जिनका नाम योजना की Beneficiary List में होने के बावजूद उनके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसे किसानों में शामिल हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। बता दें कि इस योजना के जरिए पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं।ऐसे में यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। जिससे पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
सरकार के मुताबिक योजना शुरू होने के बाद से अब तक 21 किस्तों में किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है।
असम से जारी की गई 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त असम की राजधानी गुवाहाटी से जारी की है। जिसमें कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।साथ ही, सरकार का दावा है कि इस योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके खाते में 22वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना चाहिए। जिसमें कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से किस्त अटक सकती है। ऐसे में स्टेटस चेक करने का तरीका है।
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- वहां Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Get Report पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए तो क्या करें
अब ऐसे में अगर किसी किसान को अपना PM Kisan Registration Number याद नहीं है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट पर ही इसे पता करने की सुविधा दी गई है। ऐसे पता करें रजिस्ट्रेशन नंबर।
- वेबसाइट के Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- वहां Know Your Registration Number विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड और OTP डालें।
इन कारणों से अटक सकती है किस्त
दरअसल, कई बार किसानों के खाते में किस्त न आने की वजह कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का पूरा न होना भी होता है। जिससे सरकार ने कहा है कि जिन किसानों की जानकारी पोर्टल पर पूरी और सही नहीं होगी, उन्हें भुगतान में दिक्कत आ सकती है। इसका मुख्य कारण हैं।
- e-KYC पूरा न होना।
- बैंक खाते की जानकारी गलत होना।
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना।
- जमीन के दस्तावेज अपडेट न होना।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर में त्रुटि।
e-KYC क्यों है जरूरी
सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिसमें अगर किसी किसान ने e-KYC पूरा नहीं किया है तो उसकी किस्त अटक सकती है। अब ऐसे में e-KYC करने के लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं या फिर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
शिकायत कहां करें
बता दें कि अगर सभी जानकारी सही होने के बाद भी पैसे खाते में नहीं आए हैं तो किसान संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जिसका हेल्पलाइन नंबर है। 155261,1800115526 (टोल फ्री),011-23381092 इसके अलावा किसान ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ईमेल:pmkisan-ict@gov.in इसके जरिए यहां किसान अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों के लिए बड़ी राहत
पीएम किसान योजना किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत साबित हो रही है। जिसमें खेती में बढ़ती लागत और प्राकृतिक चुनौतियों के बीच यह योजना किसानों को आर्थिक सहारा देती है। जिसमें सरकार का कहना है कि आने वाले समय में भी योजना को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके।
पहले कब जारी हुई थी किस्त
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी PM Kisan की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। दरअसल, उस समय प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर से किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। वहीं,अब 22वीं किस्त जारी होने के बाद देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिली है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22वीं किस्त, 13 मार्च को मिलेगा ‘PM Kisan Yojana’ का पैसा, ऐसे करें चेक






