
PM Modi France Visit: फ्रांस की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को भारत की नवाचार शक्ति से दुनिया को अवगत करवाया। ‘भारत इनोवेट्स 2026’ (India Innovates 2026) कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत केवल टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का निर्माता बन रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में विश्वास जताया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत आने वाले समय में वैश्विक नेतृत्व कर सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत का इनोवेशन मॉडल (India’s Innovation Model) केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मानवता की भलाई और वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजना भी है। ऐसे में यहां जानें पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में क्या कुछ ओर खास कहा-
इनोवेशन और समावेश साथ-साथ चलते हैं
आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनोवेशन और समावेश एक-दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। किसी भी इनोवेशन की सफलता उसकी बाजार कीमत या वैल्यूएशन से नहीं मापी जानी चाहिए, बल्कि इस बात से आंकी जानी चाहिए कि उसका समाज और मानव जीवन पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और समस्याओं का समाधान करना है। यही सोच भारत के स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को दुनिया में अलग पहचान दिला रही है।
भारत बन रहा है वैश्विक सॉल्यूशन हब
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है जो दुनिया की समस्याओं का समाधान देने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, हेल्थटेक और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा नए विचारों और नई ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। वे केवल व्यापारिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता की बेहतरी के लिए समाधान विकसित कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय स्टार्टअप्स वैश्विक स्तर पर तेजी से पहचान बना रहे हैं।
‘इनोवेशन भारत के DNA में है’
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि इनोवेशन भारत के DNA में है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से भारत ने चिकित्सा, योग, गणित, खगोल विज्ञान और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि भारत का योगदान हमेशा मानवता के कल्याण और वैश्विक प्रगति के लिए रहा है। यही परंपरा आज आधुनिक तकनीक और डिजिटल नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ रही है। भारत का लक्ष्य केवल अपने लिए विकास करना नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए उपयोगी समाधान तैयार करना है।
Glimpses from Bharat Innovates 2026.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2026
This platform showcases the best of Indian innovation, which is driving our developmental journey.
I invite the world to invest in India and partner with our youth.@BharatInnov2026 pic.twitter.com/ImDKc1bNLR
स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिला बड़ा बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने देश के इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर शुरू की गई अटल टिंकरिंग लैब्स जैसी पहल ने लाखों छात्रों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और सुधारों ने युवाओं को नए विचारों पर काम करने का अवसर दिया है। इसका परिणाम यह हुआ कि भारत आज दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले देशों में शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इन प्रयासों के कारण भारत की पहचान एक ‘टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश’ से बदलकर ‘टेक्नोलॉजी देने वाले देश’ के रूप में बनी है।
AI पर भारत का फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है और भारत इसके क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवाओं की बड़ी संख्या, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तेजी से बढ़ता स्टार्टअप नेटवर्क है, जो उसे AI इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत तकनीक को जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ विकसित करने में विश्वास रखता है, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
भारत-फ्रांस साझेदारी को बताया मजबूत
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और फ्रांस के संबंधों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनोवेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी और साझा मूल्यों पर आधारित हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और फ्रांस ने कई नई पहल शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजना और नई तकनीकों को बढ़ावा देना है। दोनों देश जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और स्टार्टअप सहयोग जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।
वैश्विक चुनौतियों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स 2026’ (India Innovates 2026) कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि दुनिया को बेहतर भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जब सरकारें, स्टार्टअप, निवेशक और युवा नवप्रवर्तक एक मंच पर आते हैं, तो बड़े बदलाव संभव होते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया है कि भारत आने वाले समय में नवाचार, तकनीक और मानव-केंद्रित विकास के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारत की बढ़ती तकनीकी शक्ति, युवाओं की क्षमता और नवाचार आधारित विकास मॉडल को मजबूती से प्रस्तुत किया है।
ये भी पढ़ें: विजय की पार्टी TVK बनेगी किंगमेकर या गेमचेंजर? आंकड़े क्या कहते हैं,जानिए चुनावी समीकरण






