
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Released: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से आपको पहले बैंक खाते का सत्यापन करना अनिवार्य है। इसके बिना आप एडमिट कार्ड नहीं प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ जानें इससे जुड़ी हर एक डिटेल
RE-NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी
देशभर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के द्वारा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है, लेकिन इसके लिए छात्रों को परीक्षा पास करनी होती है, जो कि इस साल 21 जून 2026 को होने जा रही है। एजेंसी ने RE-NEET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को दोबारा आयोजित की जा रही परीक्षा में शामिल होना है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उम्मीदवारों को तुरंत एजेंसी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा एडमिट कार्ड
इस बार NTA ने एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया है। विभाग ने एक नया नियम लागू किया है। उम्मीदवारों को पहले अपने बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करनी होगी। बैंक डिटेल्स सत्यापित होने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प सक्रिय होगा।
एजेंसी के अनुसार, यह प्रक्रिया शुल्क वापसी (Fee Refund) से संबंधित है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही तरीके से भरें और सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें। गलत जानकारी देने पर भविष्य में रिफंड से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।
इस दिन आयोजित होगी री-नीट परीक्षा
RE-NEET UG 2026 परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचें। सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में समय लग सकता है, इसलिए अंतिम समय की भागदौड़ से बचना जरूरी है।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
री-नीट यूजी एडमिट कार्ड (Re-NEET UG Admit Card) में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जिनमें शामिल हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग समय
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
ऐसे डाउनलोड करें RE-NEET UG 2026 Admit Card
यदि आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध RE-NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपको अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद बैंक खाते की जानकारी को सत्यापित करें।
- सत्यापन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
इस परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे। इनमें शामिल हैं।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- छात्र का फोटो पहचान पत्र जरूरी है
- पासपोर्ट साइज फोटो साथ में रखें (यदि आवश्यक हो)
- एनटीए द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज को भी अपने पास ही रखें
- बिना एडमिट कार्ड या पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी चीजों को ध्यान से चेक करके रखें।
परीक्षा के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विभाग द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। छात्रों को परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें: बहराइच से ओवैसी का चुनावी शंखनाद, यूपी की सियासत में बढ़ेगी नई हलचल






