Skip to main content Scroll Top
योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा, नितिन नवीन का बड़ा ऐलान
Current image: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही आगामी चुनावों में भाजपा का चेहरा बने रहेंगे। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने मौजूदा नेतृत्व और कार्यशैली के आधार पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता के बीच विकास तथा सुशासन के मुद्दों को लेकर जाएगी।

नेतृत्व को लेकर कोई संशय नहीं

एक इंटरव्यू के दौरान नितिन नवीन ने साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में तेजी से विकास किया है। नवीन के अनुसार, भाजपा जनता के सामने अपने कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस साफ है। विकास, सुरक्षा और बेहतर प्रशासन।

कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा

भाजपा नेता ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश अपराध और माफिया गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब ऐसे में सरकार के सख्त रुख के कारण अपराधियों में डर का माहौल बना है और आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है। नवीन ने दावा किया कि पुलिस प्रशासन को मजबूत किया गया है और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को भाजपा अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने राज्य की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया है। इसके अलावा, शहरों में सड़कों, फ्लाईओवर और मेट्रो जैसी सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

गरीब कल्याण योजनाओं पर जोर

भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी अपनी बड़ी ताकत बताया है। नितिन नवीन ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। राशन, आवास, शौचालय और उज्ज्वला योजना जैसी पहल ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है।

निवेश और रोजगार पर फोकस

नवीन ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश के लिए एक आकर्षक राज्य बन चुका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और अन्य कार्यक्रमों के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने राज्य में निवेश किया है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

शहरी और ग्रामीण विकास साथ-साथ

भाजपा नेता के अनुसार, सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास पर ध्यान दिया है। शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे बेहतर जीवन स्तर मिले।

2027 चुनाव में ‘हैट्रिक’ का दावा

नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर जनता का विश्वास जीतने में सफल रहेगी। जिसमें विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के कारण जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी और पार्टी 2027 में जीत की ‘हैट्रिक’ पूरी करेगी।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करता है, जबकि भाजपा विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। ऐसे में नवीन ने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट देती है।

ये भी पढ़ें: बारामती उपचुनाव में सियासी हलचल, सुनेत्रा पवार को लेकर सुप्रिया सुले के बयान से बढ़ी चर्चा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250