
Valero Oil Refinery Fire: अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित एक बड़ी तेल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट और भीषण आग लगने की घटना हुई है। बता दें कि यह हादसा ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। वहीं,घटना के बाद पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने या घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा तकनीकी खराबी का नतीजा है या इसके पीछे कोई साजिश है।
क्या है पूरा मामला?
अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर इलाके में स्थित Valero Energy की एक बड़ी तेल रिफाइनरी में आज सोमवार शाम जोरदार धमाका हुआ है। दरअसल, इस धमाके के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह धमाका शाम करीब 6:30 बजे हुआ है और इसकी आवाज आसपास के कई इलाकों जैसे ग्रोव्स और नीदरलैंड तक सुनी गई। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी को इमरजेंसी लॉकडाउन में डाल दिया गया।
आसमान में छाया काला धुआं
दरअसल धमाके के बाद रिफाइनरी से उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने कहा कि आसमान पूरी तरह धुएं से भर गया था, जिससे सांस लेने में भी परेशानी महसूस हो रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को या तो सुरक्षित स्थान पर जाने या घरों में ही रहने की सलाह दी। “शेल्टर-इन-प्लेस” अलर्ट जारी किया गया, जिसके तहत लोगों को दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के निर्देश दिए गए।
कितनी बड़ी है यह रिफाइनरी?
Valero Energy की यह रिफाइनरी अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण तेल प्रोसेसिंग यूनिट्स में से एक मानी जाती है। इसकी क्षमता रोजाना करीब 380,000 से 435,000 बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस करने की है। यह रिफाइनरी अमेरिका के गulf कोस्ट रिफाइनिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो देश के ईंधन उत्पादन का बड़ा केंद्र माना जाता है। अब ऐसे में इस घटना का असर ईंधन सप्लाई और कीमतों पर पड़ सकता है।
हादसा या हमला? उठ रहे सवाल
बता दें कि इस विस्फोट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह महज एक औद्योगिक हादसा है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। जिसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और Iran के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ईरान के साथ बातचीत की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस धमाके को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी तरह के हमले या साजिश की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
कैसे हुआ धमाका?
जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी के एक इंडस्ट्रियल हीटर में खराबी के कारण यह धमाका हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
प्रशासन ने क्या कहा?
पोर्ट आर्थर इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सभी लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाएं ताकि
धुएं से बचने के लिए घरों में रहें,खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।जिसके बाद अधिकारियों ने यह भी कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
क्या कोई हताहत हुआ?
दरअसल घटना के बाद अब तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इतनी बड़ी घटना के बाद भी राहत की बात यह है कि समय रहते लोगों को सतर्क कर दिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका।
ईंधन सप्लाई पर पड़ सकता है असर
यह रिफाइनरी अमेरिका के ईंधन उत्पादन का एक अहम केंद्र है। ऐसे में इसके बंद होने से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रिफाइनरी लंबे समय तक बंद रहती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है।पहले से ही ईरान के साथ तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, और यह घटना स्थिति को और गंभीर बना सकती है।
जांच जारी, जल्द होगा खुलासा
जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई बाहरी कारण है।वहीं,जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।
ये भी पढ़ें: Petrol Shortage in Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल की अफवाह से हड़कंप,पंप पर लगी लंबी लाइन,प्रशासन ने किया अलर्ट जारी






