
8th Pay Commission Update 2026: देश के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 70 लाख पेंशनभोगियों की नजर इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी हुई है। जिसमें सभी को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद वेतन, पेंशन और भत्तों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसी बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग लगातार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैठकों के जरिए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से सुझाव ले रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि तय समय के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें की अभी तक सरकार की ओर से नई सैलरी लागू करने की कोई ऑफिसियल तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके बावजूद आयोग की गतिविधियां तेज होने से कर्मचारियों के बीच उम्मीद बढ़ गई है कि आने वाले समय में वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
कब तक आ सकती है 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
मिली जानकारी के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। जिसमें आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुल 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग 2027 के मध्य तक अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप सकता है।
रिपोर्ट मिलने के बाद वित्त मंत्रालय और अन्य संबंधित विभाग इसकी सिफारिशों का अध्ययन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट अंतिम फैसला लेगी कि किन सिफारिशों को लागू किया जाए और किनमें बदलाव किया जाए। यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी वेतन आयोग की सभी सिफारिशों को सरकार पूरी तरह लागू करने के लिए बाध्य नहीं होती। सरकार देश की आर्थिक स्थिति, वित्तीय भार और राजकोषीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लेती है।
क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ?
केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ी उम्मीद इस बात को लेकर है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से मानी जाएं। यदि सरकार ऐसा फैसला लेती है तो कर्मचारियों को एरियर (Arrears) का भी लाभ मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इसे केवल संभावित संभावना के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
बैठकों का दौर लगातार जारी
8वें वेतन आयोग ने अप्रैल 2026 से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैठकों का सिलसिला शुरू किया था। अब तक आयोग कई दौर की चर्चा कर चुका है। हाल ही में कोलकाता में भी दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और पेंशनभोगियों से सुझाव लिए गए। इन बैठकों में मुख्य रूप से कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है—
- कर्मचारियों के मूल वेतन में बढ़ोतरी
- फिटमेंट फैक्टर
- महंगाई भत्ता (DA)
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
- पेंशन व्यवस्था
- अन्य सेवा सुविधाएं
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
8वें वेतन आयोग का फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। अनुमान है कि इसके दायरे में लगभग—
- 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी
- 70 लाख पेंशनभोगी
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है जिसके आधार पर कर्मचारियों का नया मूल वेतन तय किया जाता है। पिछले यानी 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। इसी आधार पर न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ था।
अब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए कर्मचारियों को बेहतर वेतन मिलना चाहिए।
3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो क्या होगा?
ऐसे में यदि आयोग 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करता है और सरकार उसे मंजूरी दे देती है, तो न्यूनतम मूल वेतन में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। संभावित गणना के अनुसार—
- मौजूदा न्यूनतम वेतन: 18,000 रुपये
- संभावित नया न्यूनतम वेतन: करीब 69,000 रुपये
कर्मचारी संगठनों की मांगें
फिटमेंट फैक्टर के अलावा कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने कई अन्य मांगें भी रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में वृद्धि
- महंगाई के अनुरूप वेतन संशोधन
- पेंशन में सुधार
- चिकित्सा और अन्य कर्मचारी सुविधाओं का विस्तार
सरकार किन बातों पर करेगी फैसला?
वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार कई महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन करेगी। इनमें प्रमुख हैं—
- देश की आर्थिक स्थिति
- सरकारी खर्च पर पड़ने वाला असर
- राजकोषीय घाटा
- कर्मचारियों की जरूरतें
- महंगाई की स्थिति
कर्मचारियों की उम्मीदें क्यों बढ़ी हैं?
दरअसल पिछले कुछ महीनों से आयोग लगातार सक्रिय है और विभिन्न संगठनों से सुझाव ले रहा है। इससे कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार वेतन संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम फैसला सरकार की वित्तीय क्षमता पर निर्भर करेगा। इसलिए किसी भी संभावित वेतन वृद्धि को फिलहाल आधिकारिक घोषणा से पहले निश्चित नहीं माना जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग, जंतर-मंतर से केंद्र पर बरसे केजरीवाल






