
Uttar Pradesh New: उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के खास मौके पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। बता दें यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बहनों को तीन दिनों तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। जिसमें महिलाएं 27 से 29 अगस्त तक बिना किराया दिए रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगी। ऐसे में त्योहार पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी की गई है। आइए यहां पढ़ें खबर को लकर पूरी जानकारी
27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। बता दें त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए अलग-अलग शहरों और गांवों का रुख करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने तीन दिनों तक महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था की है।
दरअसल योजना के तहत 27 अगस्त को महिलाएं अपने घर से भाई के घर जाने के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जिसमें 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी यह सुविधा जारी रहेगी। वहीं 29 अगस्त को महिलाएं वापस अपने घर या गंतव्य तक बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा।
भीड़ को देखते हुए बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन पर बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। खासकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में रोडवेज ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए अतिरिक्त संचालन की तैयारी की है।
जानकारी के अनुसार, 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बस फेरे लगाए जाएंगे। जिसमें कौशांबी डिपो से जुड़े कई रूटों पर करीब 250 अतिरिक्त बसों के बराबर फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े और भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।
इन रूटों पर बढ़ेंगे अतिरिक्त फेरे
रोडवेज की योजना के मुताबिक कौशांबी डिपो से कई प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इनमें लखनऊ के लिए 30, बरेली के लिए 40, हल्द्वानी के लिए 10, बदायूं के लिए 70, मैनपुरी के लिए 44, कानपुर के लिए 16 और एटा-अलीगढ़ रूट पर 40 अतिरिक्त फेरे शामिल हैं।
इन अतिरिक्त फेरों से रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर उन रूटों पर अतिरिक्त बस संचालन किया जाएगा, जहां त्योहार के समय यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द
त्योहार के दौरान बसों का संचालन सुचारू रखने के लिए परिवहन निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टरों को करीब छह दिनों तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। इससे ज्यादा संख्या में बसों का संचालन किया जा सकेगा।
रोडवेज की कोशिश है कि रक्षाबंधन के दौरान बस अड्डों पर अत्यधिक भीड़ जमा न हो और यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध हो सके। इसके लिए प्रमुख बस अड्डों और व्यस्त रूटों पर अतिरिक्त व्यवस्था रखने की तैयारी भी की जा रही है।
कौशांबी डिपो से इन शहरों के लिए ज्यादा मांग
कौशांबी डिपो से सामान्य दिनों में भी मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और आसपास के शहरों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले और त्योहार वाले दिन सुबह से ही इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से इस दौरान बसों में महिला यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला यात्रियों की सुविधा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
कई सालों से मिल रही है मुफ्त यात्रा की सुविधा
जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की व्यवस्था पिछले कई सालों से लागू रही है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान बहनों को अपने भाइयों तक आसानी से पहुंचने में मदद करना है। वहीं इस बार भी 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। वहीं पुरुष यात्रियों के लिए सामान्य किराया व्यवस्था लागू रहेगी। रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बस संचालन और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






