
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव (2027 Uttar Pradesh Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए कई मोर्चों की नई प्रदेश टीमों का ऐलान किया है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
वहीं, इन नियुक्तियों में प्रदेश स्तर के साथ-साथ छह क्षेत्रों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिससे अनुसूचित जाति मोर्चा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान अनस साजिद उस्मानी को दी गई है।
OBC मोर्चा में 12 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री
बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम में कुल 12 प्रदेश उपाध्यक्ष और 4 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की ओर से नई सूची जारी की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर सुशील कटियार, रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, सविंदर भाटी, हेमंत परिहार, डॉ. सुरेंद्र सिंह भागौर, अर्जुन राजभर, रामनरेश वर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप और अरविंद मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, प्रदेश महामंत्री के पद पर प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी और रिशी चौरसिया को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगठन के अलग-अलग कामों के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
छह क्षेत्रों में भी नियुक्तियां
बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान को, काशी की जिम्मेदारी इंद्र भूषण मौर्य को, अवध की जिम्मेदारी नीरज कटियार को दी गई है।
इसी तरह कानपुर क्षेत्र में मनोज राजपूत, ब्रज क्षेत्र में नवीन प्रजापति और पश्चिम क्षेत्र में सुनील भाटी को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने संगठन के कोष, कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया और शोध से जुड़े पदों पर भी नियुक्तियां की हैं।
SC मोर्चा में विकास किशोर को बड़ी जिम्मेदारी
अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम में भी कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। एससी मोर्चा की प्रदेश टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार प्रदेश महामंत्री शामिल हैं।
एससी मोर्चा के छह क्षेत्रों में भी क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, ब्रज में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलिल श्रीवास, अवध में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर में विजय सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
महिला मोर्चा की नई टीम भी घोषित
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का भी ऐलान किया है। सरोज कुशवाहा की अध्यक्षता वाले महिला मोर्चा में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष और दो प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्षों में डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पांडेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह, मधु पांडेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा शामिल हैं।
महिला मोर्चा में वर्षा कौशिक और अनीता सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं छह क्षेत्रों में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पश्चिम में अचला सिंह जाट, ब्रज में चंद्रेश गुप्ता, कानपुर में मोना शुक्ला, अवध में डॉ. श्वेता सिंह, काशी में सुनीता राजेश सिंह और गोरखपुर में संध्या त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।
अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा में भी बदलाव
बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनस साजिद उस्मानी को दी है। वहीं किसान मोर्चा की प्रदेश टीम में देवेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 11 मंत्री बनाए गए हैं। किसान और एससी मोर्चा में भी क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
इस तरह उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपने विभिन्न मोर्चों की नई टीमों का ऐलान कर दिया है। इन नियुक्तियों के साथ प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
ये भी पढ़ें: Bihar Flood News: बिहार की बाढ़ को लेकर गडकरी का मास्टर प्लान, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम, जानें पूरा रोडमैप
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






