
LSG vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings को 7 विकेट से हरा दिया है। बता दें की लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्टार Mitchell Marsh ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। जिसमें उनकी विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ ने 188 रनों का लक्ष्य सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया है।
बता दें इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वहीं लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन इस जीत से उसने सीजन का शानदार अंत करने के संकेत दिए हैं।
मिचेल मार्श ने खेली मैच जिताऊ पारी
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। जिसमें Mitchell Marsh और Josh Inglis ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। मार्श शुरुआत से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी दिखाई दिए। जिसमें उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर शतक से चूक गए। दूसरी ओर जोश इंग्लिस ने भी बेहतरीन सहयोग दिया। उन्होंने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने चेन्नई की उम्मीदें लगभग खत्म कर दी थीं।
निकोलस पूरन ने खत्म किया मैच
मार्श के आउट होने के बाद कुछ देर के लिए लखनऊ की रनगति धीमी हुई। Abdul Samad सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद Nicholas Pooran ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच पूरी तरह लखनऊ की झोली में डाल दिया। पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 चौका और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। पूरन ने शानदार अंदाज में मैच खत्म करते हुए लखनऊ को 7 विकेट से जीत दिलाई।
चेन्नई की शुरुआत रही खराब
बता दें की इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान Ruturaj Gaikwad सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें Akash Maharaj Singh ने पवेलियन भेजा। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 20 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद चेन्नई का स्कोर 36 रन पर 2 विकेट हो गया था। युवा बल्लेबाज Urvil Patel भी सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार गिरते विकेटों के बीच चेन्नई दबाव में आ गई थी।
कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने संभाली पारी
मुश्किल समय में Kartik Sharma और Dewald Brevis ने चेन्नई की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी की। डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। उनकी पारी में 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें Mohammed Shami ने आउट किया। वहीं कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कार्तिक की इस पारी ने चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंतिम ओवरों में Shivam Dube ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए।
चेन्नई की प्लेऑफ राह हुई मुश्किल
इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह काफी कठिन हो गई है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है और उसके 12 अंक हैं। अब चेन्नई को अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। इसके बावजूद नेट रन रेट बड़ा फैक्टर बन सकता है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने इस जीत के जरिए अपने फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया है।
LSG vs CSK Head to Head
आईपीएल इतिहास में लखनऊ और चेन्नई के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा है।
- कुल मैच: 7
- लखनऊ की जीत: 3
- चेन्नई की जीत: 3
- बेनतीजा: 1
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11
Lucknow Super Giants: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11
Chennai Super Kings: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी।
ये भी पढ़ें: शनि जयंती 2026: इन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान






