Skip to main content Scroll Top
Karnataka River Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
Current image: Karnataka River Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा

Karnataka River Accident: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से आज रविवार को दिल दहला देने वाली घटना आई है। बताया जा रहा है की भटकल तालुक के शिराली इलाके में नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। मृतकों में 7 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव दल का लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा की है।

नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे परिवार के लोग

खबरों के अनुसार, शिराली गांव के पास करीब 14 लोग वेंकटपुरा नदी में सीपियां और शंख इकट्ठा करने गए थे। यह काम वहां के कई परिवारों की आजीविका और परंपरा का हिस्सा माना जाता है। नदी और समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोग अक्सर इसी तरह सीपियां इकट्ठा करके अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी के अंदर काफी दूर तक चले गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव की वजह से कई लोग पानी में बहने लगे। कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा में वे खुद भी फंस गए। जिसके बाद देखते ही देखते यह हादसा बड़ा रूप ले गया और एक ही परिवार के 8 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

7 महिलाएं शामिल, दो लोग अभी भी लापता

हादसे में मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन का कहना है की अभी भी दो लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुई इस दुखद घटना से वे बेहद व्यथित हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही लापता लोगों की तलाश में तेजी लाने को कहा गया है।

इलाके में पसरा मातम

दरअसल घटना के बाद शिराली और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। गांव के लोग इस हादसे से सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार से जुड़े थे, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसमें स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों से नदी और समुद्र किनारे सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। मानसून के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिसकी वजह से ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि नदी का बहाव अचानक तेज हो गया था। हालांकि प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम और नदी के जलस्तर को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे में राहत टीमों को उम्मीद है कि लापता लोगों का जल्द पता लगा लिया जाएगा। प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: Falta Repoll Results Highlights: फलता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 1 लाख वोटों से जीते देबांग्शु पांडा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250