Skip to main content Scroll Top
Siddaramaiah Retirement News: सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, 2028 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, जानें इसके पीछे की वजह
सिद्धारमैया ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान
सिद्धारमैया ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

Siddaramaiah Retirement News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आज एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है, जिससे कर्नाटक की राजनीति में एक बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। दरअसल, सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वह अब साल 2028 में होने वाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि वह अभी फिलहाल राजनीति से पूरी तरह से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नेतृत्व को अपना अनुभव और मार्गदर्शन देते रहेंगे।

बता दें कि सिद्धारमैया का यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब कांग्रेस कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी कर चुकी है। मई 2026 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद डीके शिवकुमार ने राज्य की कमान संभाली थी। अब विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नहीं लड़ने की घोषणा ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस धीरे-धीरे नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस नेतृत्व (Congress Leadership) के तय फॉर्मूले के तहत सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अगले दिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thawarchand Gehlot) ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, जिसके बाद डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। वही, सिद्धारमैया ने साफ तौर पर कहा है कि वह पार्टी से दूरी नहीं बनाएंगे। चुनावी मैदान (Electoral Arena) से बाहर रहने के बावजूद वह कांग्रेस की रणनीति, संगठन और उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

फैसले के पीछे हैं कई बड़े कारण

सिद्धारमैया के इस निर्णय के पीछे राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों तरह के कारण बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख कारण कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति, नई पीढ़ी को मौका देना और उनकी बढ़ती उम्र मानी जा रही है।

आलाकमान के फैसले का सम्मान

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि जब साल 2023 में कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाई थी, तभी मुख्यमंत्री पद को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा शुरू हो गई थी। तय रणनीति के अनुसार सिद्धारमैया ने अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने चुनाव के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) की जनता से भी संकेत दिया था कि यह उनका आखिरी प्रत्यक्ष चुनाव हो सकता है। ऐसे में अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला उनके उसी वादे के अनुरूप माना जा रहा है।

राजनीति में नई पीढ़ी को मिलेगा मौका

कांग्रेस लंबे समय से संगठन में युवा और दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटी रही है। सिद्धारमैया का कहना है कि चुनावी राजनीति से हटकर वह संगठन को मजबूत करने और नए नेताओं को तैयार करने में अधिक योगदान दे सकते हैं। इससे पार्टी को भविष्य के लिए मजबूत नेतृत्व तैयार करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में उन्होंने चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का फैसला लिया है, जबकि पार्टी के भीतर सक्रिय भूमिका निभाने की बात दोहराई है।

कांग्रेस की रणनीति पर क्या होगा असर?

देखा जाए तो सिद्धारमैया भले ही चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कर्नाटक कांग्रेस में उनका प्रभाव बना रहेगा। वह राज्य के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं और सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक फैसलों में उनकी राय महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस नेतृत्व भविष्य में भी उठाना चाहेगा। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां उनका जनाधार मजबूत (Strong Mass Base) माना जाता है, वहां उनकी भूमिका निर्णायक हो सकती है।

डीके शिवकुमार के सामने बढ़ेगी जिम्मेदारी

सिद्धारमैया के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Chief Minister D.K. Shivakumar) के सामने पार्टी को एकजुट रखते हुए चुनावी तैयारी करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्हें सरकार के प्रदर्शन के साथ-साथ संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन भी बनाए रखना होगा। अगर कांग्रेस साल 2028 में सत्ता बरकरार रखनी है, तो उसे अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन और नए नेतृत्व के उत्साह के बीच बेहतर तालमेल बनाना होगा।

कर्नाटक की राजनीति में नए दौर की शुरुआत

सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति (Electoral Politics) से पीछे हटना केवल एक व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि इसे कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और नई राजनीतिक रणनीति की शुरुआत के रूप हो सकता है। इससे पार्टी में नई पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा, जबकि सिद्धारमैया संगठन के मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ईशान किशन और तिलक वर्मा तूफानी पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर जीती टी20 सीरीज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250