Skip to main content Scroll Top
Karnataka Cabinet 2026: कांग्रेस सरकार में बड़ा फेरबदल, 13 नए मंत्री लेंगे शपथ, परमेश्वर को मिल सकती है डिप्टी CM की जिम्मेदारी
Current image: Karnataka Cabinet 2026: कांग्रेस सरकार में बड़ा फेरबदल

DK Shivakumar Cabinet: कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है की कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार जल्द ही शपथ लेने वाले हैं और उनके साथ पहले चरण में 13 मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा भी तेज हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें की राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस हाईकमान लगातार सक्रिय है। दिल्ली में हुई कई दौर की बैठकों के बाद मंत्रिमंडल की रूपरेखा लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश है कि नई कैबिनेट में क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखा जाए ताकि सरकार मजबूत तरीके से काम कर सके।

दिल्ली में हुई अहम बैठक

नई कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बताया जा रहा है की इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार और मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिस्सा लिया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। नेताओं ने मंत्रिमंडल गठन, विभागों के बंटवारे और राजनीतिक संतुलन पर विस्तार से चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि नई सरकार विकास, प्रशासनिक दक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़े। इसी कारण मंत्रियों के चयन में सभी क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

पहले चरण में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार शपथ लेंगे। वहीं जी परमेश्वर को डिप्टी CM बनाए जाने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है।

इसके अलावा जिन नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए लगभग तय बताए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं।

  • जी परमेश्वर
  • यतींद्र
  • केएच मुनियप्पा
  • यूटी खादर
  • केजे जॉर्ज
  • कृष्णा बायरे गौड़ा
  • एमबी पाटिल
  • प्रियांक खड़गे
  • सतीश जारकीहोली
  • रामलिंगा रेड्डी
  • दिनेश गुंडू राव
  • बायराथी सुरेश
  • ईश्वर खंड्रे

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

कांग्रेस नेतृत्व इस बार कैबिनेट गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को खास महत्व दे रहा है। जिसमें पार्टी का मानना है कि कई समुदायों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देने से सरकार की स्वीकार्यता बढ़ेगी। नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों दोनों को जगह देने की रणनीति अपनाई गई है। इससे सरकार को प्रशासनिक अनुभव और नई सोच का संतुलन मिल सकेगा।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए कांग्रेस ने यह रणनीति तैयार की है।

डीके शिवकुमार ने दिया विकास का संदेश

मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे डीके शिवकुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं और पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। राज्य को विकास और निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनकी सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।

शिवकुमार ने यह भी कहा कि आने वाले समय में कई चुनौतियां सामने होंगी, लेकिन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी।

सरकार का फोकस किन क्षेत्रों पर रहेगा?

डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का मुख्य फोकस सुशासन और विकास पर रहने की उम्मीद है। सरकार जिन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे सकती है, उनमें शामिल हैं।

  • बुनियादी ढांचे का विकास
  • निवेश को बढ़ावा देना
  • सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को मजबूत करना
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम का विस्तार
  • युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना
  • ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देना
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार
  • समावेशी विकास मॉडल को आगे बढ़ाना

शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी निगाहें

ऐसे में अब सभी की नजर 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण के साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पहले चरण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और कुछ अन्य नेताओं को भी सरकार में जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में कर्नाटक की राजनीति में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk CJP Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, 6 जून को सीजेपी के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होने का किया ऐलान

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250