
Kal Ka Mausam 28 June: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जून के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को देश के इन 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। जिनमें शामिल हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। जिससे कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में आइए जानते हैं, मौसम की पूरी जानकारी
दिल्ली-NCR में मिलेगी गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR) में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। बताया जा रहा है, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली गिरने के समय सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ हीटवेव भी
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। जिनमें शामिल हैं वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में हीटवेव का असर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग IMD के अनुसार, बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को खेतों में काम करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बदलेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला और कठुआ समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। लद्दाख में भी मौसम बदल सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और यातायात में दिक्कतें आने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में 28 जून को भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
IMD की लोगों को सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खास सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। बिजली चमकने पर सुरक्षित भवन के अंदर शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही अपने कार्य की योजना बनाने की सलाह दी गई है। साथ ही नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: Karachi Terror Attack: कराची में बड़ा आतंकी हमला, रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाकों और फायरिंग से मचा हड़कंप






