
DC vs KKR, IPL 2026 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-51 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में कोलकाता की ओर से सबसे बड़ी हीरो रहे न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज Finn Allen, जिन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर मैच पूरी तरह एकतरफा कर दिया।
बता दें कि इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक और हार का सामना करना पड़ा।
DC की पारी शुरुआत अच्छी, अंत कमजोर
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। शुरुआत अच्छी रही और टीम ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज KL Rahul ने 23 रन बनाए लेकिन जल्दी आउट हो गए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले पथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जिसमें उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, मिडिल ऑर्डर एक बार फिर लड़खड़ा गया। एक समय स्कोर 74/1 था, लेकिन देखते ही देखते टीम 89/5 पर पहुंच गई।
मिडिल ऑर्डर का पतन और संघर्ष
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बल्लेबाजी इस मैच में लगातार दबाव में रही। शुरुआती अच्छी साझेदारी के बाद टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। नीतीश राणा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं समीर रिजवी 3 रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स भी बड़ी उम्मीदों के बावजूद सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन लगातार झटकों ने दिल्ली की पारी को कमजोर कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर स्पिनर्स ने मिडिल ओवरों में दबाव बनाकर विकेट निकालने में सफलता हासिल की और दिल्ली की रनगति को रोक दिया। दिल्ली के कप्तान Axar Patel ने 11 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा पाए। हालांकि अंत में आशुतोष शर्मा ने 39 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स 142 रन तक पहुंचने में सफल रही, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
कोलकाता की गेंदबाजी दबाव में शानदार प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के गेंदबाजों ने इस मैच में बेहतरीन अनुशासन दिखाया। बता दें कि शुरुआत से ही उन्होंने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स पर लगातार दबाव बनाए रखा। वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने बीच के ओवरों में अहम विकेट निकालकर दिल्ली की रनगति को रोक दिया। वहीं Sunil Narine ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को मजबूती दी। कार्तिक त्यागी ने भी एक अहम सफलता हासिल की। पूरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम दबाव में रही और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम साबित हुई है।
रनचेज कोलकाता की तूफानी शुरुआत
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी 1 रन पर आउट हो गए। उस समय कोलकाता का स्कोर 31/2 था और मैच थोड़ा रोमांचक लग रहा था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरी तस्वीर बदल दी।
Finn Allen का तूफान 100 रन की विस्फोटक पारी
Finn Allen ने मैच में तूफानी शतक लगाया और 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए और स्ट्राइक रेट 200+ रहा है। साथ ही, उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए और कोलकाता को आसान जीत मिली।
कैमरन ग्रीन का साथ, आसान जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स (KkR) की इस जीत में जहां सबसे बड़ा योगदान फिन एलन का रहा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Cameron Green ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तेज और नाबाद 33 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मजबूत समर्थन दिया। फिन एलन और कैमरन ग्रीन के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। इस साझेदारी ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में कर दिया।दोनों की इस साझेदारी की बदौलत कोलकाता ने सिर्फ 14.2 ओवर में 143 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला एकतरफा बना दिया।
मैच का स्कोरकार्ड सारांश
दिल्ली कैपिटल्स: 142/8 (20 ओवर)
- पथुम निसंका: 50
- आशुतोष शर्मा: 39
- KL राहुल: 23
- Axar Patel: 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: 143/2 (14.2 ओवर)
- Finn Allen: 100
- Cameron Green: 33
- अन्य बल्लेबाज: योगदान सीमित
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को हार का नुकसान हुआ और टीम दबाव में आ गई। अब दिल्ली के 11 मैचों में 4 जीत और 8 अंक हैं, जबकि कोलकाता के 10 मैचों में 4 जीत और 9 अंक हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहा।
DC vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं। इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। यह रिकॉर्ड कोलकाता की बढ़त को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन’ का बड़ा फैसला, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नई सुविधा की पूरी डिटेल






