Skip to main content Scroll Top
IMD New Monsoon Forecast System: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक, जानें कहां बारिश और आंधी का अलर्ट हुआ जारी
Current image: IMD New Monsoon Forecast System

IMD New Monsoon Forecast System: भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। देखा जाए तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ समय से भारी बारिश के साथ-साथ तूफान चलने से लोगों को काफी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 मई 2026 के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वही, यह भी बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में इन दिनों कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में मौसम काफी सक्रिय रहेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट (IMD Latest Report) के मुताबिक आपके शहर में मानसून का हाल (Monsoon ka Haal) क्या रहने वाला है।

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मई को बारिश और गरज के साथ मौसम बिगड़ सकता है।

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 15 मई को गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 17 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं असम और मेघालय में 16 से 18 मई के बीच मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 15 से 16 मई तक भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 15 से 17 मई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 15 और 18 मई को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में 17 से 20 मई के बीच तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बिहार-झारखंड और ओडिशा में आंधी का अलर्ट

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम तेजी से बदलने वाला है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार में 14 से 20 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। झारखंड में 14 से 16 मई और ओडिशा में 14 व 15 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की है। इन इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अंडमान-निकोबार में बहुत भारी बारिश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। यहां 14, 15 और 18 मई को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 16 और 17 मई को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 14 मई को तेज आंधी और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का भी अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मध्य भारत में भी बारिश के आसार

मध्य भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं विदर्भ क्षेत्र में 14 और 15 मई के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 14 से 17 मई तक कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र और गोवा में बारिश

महाराष्ट्र और गोवा में मौसम ने करवट ले ली है। कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मई के बीच इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में मानसून जैसी स्थिति

दक्षिण भारत के कई राज्यों में पहले से ही मानसून जैसा माहौल बना हुआ है। केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 14 से 18 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 14 से 19 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD की लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम (Bad Weather) को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान में न जाएं। बारिश के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसान फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर लें। देखा जाए तो देशभर में मौसम का अचानक हुआ यह बदला कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत जरूर देगा, लेकिन कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं परेशानी भी बढ़ा सकती हैं। आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: North Tech Symposium: संगम नगरी में गूंजेगा सेना का पराक्रम, ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ में दिखेगी स्वदेशी ताकत

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250