
North Tech Symposium 2026: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर से खबरों में बना हुआ है। दरअसल, यूपी के इस जिले में 4 से 6 मई 2026 तक ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का भव्य आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भारतीय सेना (Indian Army) अपनी आधुनिक ताकत, स्वदेशी हथियारों और नई तकनीकों का प्रदर्शन करेगी। बता दें कि यह आयोजन प्रयागराज के न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में होगा, जहां देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, उद्योगपति और स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, संगम नगरी प्रयागराज के इस कार्यक्रम की थीम ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ (Raksha Triveni Sangam) है, जो सेना, तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संगम को दर्शाता है। क्योंकि यह न सिर्फ सेना की ताकत दिखाने का मंच होगा, बल्कि देश की रक्षा तकनीक में हो रहे तेजी से विकास की झलक भी पेश करेगा।
कार्यक्रम में बड़े नेताओं और सेना प्रमुखों की मौजूदगी
इस खास कार्यक्रम में देश के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। इनकी उपस्थिति यह दिखाती है कि यह आयोजन सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत के रक्षा क्षेत्र की दिशा तय करने वाला अहम मंच भी है।
नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रयागराज को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में लिया गया है। खासकर अरैल घाट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। यूपी पुलिस के साथ सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हर जगह तैनात हैं। यूपी प्रशासन (UP Administration) ने पूरे आयोजन क्षेत्र को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (No flying zone) घोषित कर दिया है। किसी भी अनधिकृत ड्रोन के उड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हर प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जा रही है ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
क्या कुछ खास होगा इस आयोजन में?
‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ (North Tech Symposium 2026) में हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई गतिविधियां होंगी। इसमें सेना के अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के बड़े नाम अपने विचार साझा करेंगे। प्रदर्शनी में ऐसे अत्याधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा जो हर मौसम और हर परिस्थिति में काम करने में सक्षम हैं। रेगिस्तान की तपती गर्मी (Sweltering Heat) हो या सियाचिन की कड़ाके की ठंड-ये हथियार हर जगह दुश्मन के लिए खतरा बन सकते हैं।

रोबोटिक और स्मार्ट तकनीक का दम
इस बार का आयोजन सिर्फ पारंपरिक हथियारों (Conventional Weapons) तक सीमित नहीं है। इसमें भविष्य की तकनीक को खास महत्व दिया गया है। प्रदर्शनी में ड्राइवरलेस ट्रक, रोबोटिक वाहन और घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने वाले स्मार्ट स्ट्रेचर जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हाई-टेक ड्रोन (High-Tech Drone) और आधुनिक सर्विलांस सिस्टम का लाइव डेमो भी होगा। इससे आम लोगों को यह समझने का मौका मिलेगा कि भारतीय सेना तकनीकी रूप से कितनी आगे बढ़ चुकी है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगा बढ़ावा
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें भारतीय कंपनियों, डिफेंस स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों को सेना के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का फोकस अब विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करके स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने पर है। इस तरह के आयोजन नई साझेदारियों और इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं, जिससे देश की रक्षा क्षमता और मजबूत होती है।
युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका
‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ (North Tech Symposium 2026) सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा अवसर भी है। यहां उन्हें अपनी तकनीक और आइडियाज को सेना और उद्योग के सामने पेश करने का मौका मिलेगा। इससे नए इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और देश में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में नए स्टार्टअप्स (New Startups) को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल भारत को वैश्विक रक्षा बाजार में मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस साल 1.5 लाख सरकारी नौकरियां निकालेगी यूपी सरकार, पढ़ें पूरी अपडेट






