
Bullet Train Update: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार अब लगभग खत्म हो चुका है। सरकार की तरफ से एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। दरअसल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि देश में बुलटे ट्रेन का पहला सेक्शन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project) अगले साल शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश में बनने वाले नए हाई-स्पीड कॉरिडोर (New High-Speed Corridors) और यात्रा समय में होने वाली बड़ी कमी की भी जानकारी साझा कर दी है।
ऐसे में आइए यहां बुलेट ट्रेन परियोजना (Bullet Train Project) से जुड़े 5 बड़े अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानते हैं।
अगले साल शुरू होगा पहला बुलेट ट्रेन सेक्शन
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project) का पहला चरण अगले साल यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके बाद परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पूरे कॉरिडोर पर जल्द से जल्द हाई-स्पीड ट्रेन (High-speed Train) दौड़ सके। रेल मंत्री ने यह भी कहा है कि इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है और तय योजना के अनुसार हर सेक्शन को क्रमवार शुरू किया जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर
अश्विनी वैष्णव के अनुसार बुलेट ट्रेन परियोजना (Bullet Train Project) को एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग सेक्शन में शुरू किया जाएगा। पहले सूरत-बिलिमोरा सेक्शन चालू होगा। इसके बाद वापी-सूरत, फिर वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और आखिर में अहमदाबाद से मुंबई तक का पूरा रूट शुरू किया जाएगा। इस पर रेल मंत्रालय का कहना है कि इससे यात्रियों को सुरक्षित और जल्दी सुविधा मिलेगी।
हैदराबाद बनेगा नया हाई-स्पीड रेल हब
रेल मंत्री ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि इन परियोजनाओं से न केवल तेलंगाना बल्कि आसपास के राज्यों को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा। उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है किभविष्य में हैदराबाद देश का बड़ा हाई-स्पीड रेल हब (High-Speed Rail hub) बनने जा रहा है। इसके लिए तीन नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं, जिसमें शामिल हैं…
- पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
- हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
- हैदराबाद-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन कॉरिडोर
यात्रा का समय कई घंटे घट जाएगा
बुलेट ट्रेन (Bullet train) शुरू होने के बाद कई बड़े शहरों के बीच यात्रा पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरी हो सकेगी। रेल मंत्री ने संभावित यात्रा समय भी साझा किया।
- पुणे से हैदराबाद की यात्रा करीब 2 घंटे में पूरी होगी।
- हैदराबाद से मुंबई की दूरी लगभग 2 घंटे 50 मिनट में तय होगी।
- हैदराबाद से अमरावती की यात्रा करीब 1 घंटा 10 मिनट में पूरी होगी।
- हैदराबाद से चेन्नई पहुंचने में लगभग 3 घंटे लगेंगे।
- हैदराबाद से बेंगलुरु की यात्रा करीब 2 घंटे 35 मिनट में पूरी होगी।
India's first Bullet Train enters its next chapter.
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 11, 2026
Starting next year, the under-construction Mumbai–Amdavad High-Speed Rail corridor will open phase by phase, beginning with the Surat–Bilimora section: Hon'ble MR Shri @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/O6WmIQXOOa
रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का बड़ा फोकस
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण (Modernization of Railways) पर लगातार निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के लिए ₹5,400 करोड़ का रेलवे बजट (Railway Budget) आवंटित किया गया है, जिससे राज्य में रेलवे परियोजनाओं को नई रफ्तार मिली है।
उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (Electronics Manufacturing) के क्षेत्र में भी तेलंगाना तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत 100 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है, जिसका लाभ राज्य को मिल रहा है।
261 रेलवे स्टेशनों का हो चुका है पुनर्विकास
रेल मंत्री ने बताया कि देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम भी तेज गति से जारी है। अब तक 261 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा किया जा चुका है। आने वाले समय में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन देखने को मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य रेलवे नेटवर्क को विश्वस्तरीय बनाना और यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बेहतर यात्रा का अनुभव देना है।
क्या है सरकार की योजना?
भारत सरकार का ध्यान सिर्फ एक बुलेट ट्रेन चलाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले सालों में देश के अलग-अलग हिस्सों को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क (High-speed Rail Network) से जोड़ने का लक्ष्य है, इसलिए सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है। बुलेट ट्रेन की यह परियोजना बड़े शहरों के बीच यात्रा को आसान बन देगी, कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
खबरों के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद परियोजना को भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक बार यह ट्रेन सही तरह से संचालित हो जाए, तो इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं (High-Speed Rail Projects) को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: भाजपा पर खरीद-फरोख्त का लगा आरोप, करोड़ों रुपये और मंत्री पद का दिया गया लालच, जानें पूरा सच






