Skip to main content Scroll Top
‘I Love Modi’ ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की, बोले- वो बहुत अच्छे इंसान और मेरे दोस्त हैं
Current image: Trump-PM Modi Relations

Trump-PM Modi Relations: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने को लेकर चर्चा में है। दरअसल, आज दिल्ली में आयोजित अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस (US Independence Day) के 250वें समारोह के दौरान ट्रंप लाइव वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने पीएम मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आज जितने मजबूत हैं, पहले कभी नहीं रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आयोजित इस खास कार्यक्रम में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी को सरप्राइज देते हुए सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को लाइव कॉल (Live Call) पर जोड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन सुना है।

‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करता हूं’

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करता हूं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं। मोदी मेरे दोस्त हैं।” ट्रंप के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती अब नई ऊंचाइयों तक पहुंच चुकी है।

भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इस समय इतिहास के सबसे अच्छे दौर में हैं। ट्रंप बोले, “हम पहले कभी भारत के इतने करीब नहीं थे, जितने आज हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका सिर्फ रणनीतिक साझेदार नहीं बल्कि भरोसेमंद दोस्त भी हैं। रक्षा, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

‘भारत हम पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है’

ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत को भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि अगर भारत को कभी किसी मदद की जरूरत पड़े तो अमेरिका हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप ने कहा, “अगर भारत को कभी मदद चाहिए, तो वो जानते हैं किसे बुलाना है और जवाब है- अमेरिका।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। ट्रंप का यह बयान भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

समारोह में दिखी खास गर्मजोशी

दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम का माहौल काफी खास रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति का किसी दूसरे देश में आयोजित समारोह में लाइव जुड़ना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है। खासतौर पर जिस तरह ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध काफी मजबूत हैं और यही वजह है कि दोनों देशों के रिश्तों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।

पहले भी दिख चुकी है मोदी-ट्रंप की दोस्ती

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। चाहे अमेरिका में ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम हो या भारत में ‘Namaste Trump’ इवेंट, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को करीबी दोस्त बताया है।

वहीं, दोनों नेताओं की मुलाकातों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी दोस्ती अक्सर चर्चा का विषय रही है। ट्रंप कई बार पीएम मोदी को मजबूत और लोकप्रिय नेता बता चुके हैं।

भारत-अमेरिका साझेदारी लगातार हो रही मजबूत

पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। रक्षा सौदों से लेकर टेक्नोलॉजी, व्यापार और इंडो-पैसिफिक रणनीति (Indo-Pacific Strategy) तक दोनों देश कई अहम मुद्दों पर साथ काम कर रहे हैं।

अमेरिका भारत को एशिया में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार मानता है। वहीं भारत भी वैश्विक मंच पर अमेरिका के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

ट्रंप के बयान के कई मायने

ट्रंप का यह बयान सिर्फ एक तारीफ नहीं बल्कि भारत-अमेरिका रिश्तों का बड़ा राजनीतिक संदेश भी है। ऐसे समय में जब वैश्विक राजनीति तेजी से बदल रही है, दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकियां दुनिया के लिए भी अहम मानी जा रही हैं। दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों देश आने वाले समय में भी एक-दूसरे के करीबी सहयोगी बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka River Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250