
KKR vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 40 रन से हरा दिया। दरअसल, रविवार (24 मई) को ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल की विस्फोटक फिफ्टी और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी ने दिल्ली की टीम को शानदार जीत दिलाने में मदद की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपना-अपना अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने IPL 2026 सीजन का अंत अपनी शानदार जीत के साथ किया, जबकि कोलकाता को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने बनाए 203 रन
दिल्ली कैपिटल्स को टॉस हारने के बाद भी पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। ऐसे में टीम की शुरुआत अच्छी रही और अभिषेक पोरेल तथा केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। अभिषेक पोरेल 22 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन केएल राहुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी।वहीं, राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए। साहिल पारख ने भी 24 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई।
मध्यक्रम में कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने तेजी से रन बनाने में कामयाब रहे। अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रन की तेज पारी खेली। आखिर में आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम का स्कोर 203 तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली।
The KD we know 😍💙 pic.twitter.com/kKRwpFfc3D
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 24, 2026
204 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी KKR
- कोलकाता नाइट राइडर्स 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी और टीम की शुरुआत तेज रही। बता दें कि फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। फिन एलन 20 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने।
- इसके बाद मनीष पांडे और अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभालने की कोशिश की। मनीष पांडे ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन उनका विकेट भी एनगिडी ने लिया। कैमरन ग्रीन इस मैच में फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 2 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए।
- मुकाबले का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब कुलदीप यादव ने लगातार गेंदों पर अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह को आउट कर दिया। रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
- रहाणे के आउट होते ही कोलकाता की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल सके, जबकि तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।
- रोवमैन पॉवेल ने जरूर 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी कोलकाता टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई।
कुलदीप यादव और एनगिडी की घातक गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की जीत (Delhi Capitals win) में गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। कुलदीप यादव ने शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने मैच के अहम समय पर विकेट लेकर कोलकाता की उम्मीदें तोड़ दीं। लुंगी एनगिडी ने भी 3 विकेट हासिल किए और शुरुआत में ही KKR को झटके दिए। वहीं मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत पक्की कर दी।
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल
इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 14 मैचों में 14 अंक के साथ सीजन का अंत छठे स्थान पर किया। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 13 अंकों के साथ सातवें नंबर पर बनी रही। वहीं, तीन बार की चैंपियन KKR इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मैच जीतकर (Delhi Capitals won the last match) फैंस को खुशी जरूर दी।
KKR vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें KKR ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने आई थीं। इससे पहले खेले गए मुकाबले में KKR ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया था, लेकिन इस बार दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (Wicket Keeper), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (Wicket Keeper), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी।
ये भी पढ़ें: ‘I Love Modi’ ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की, बोले- वो बहुत अच्छे इंसान और मेरे दोस्त हैं






