
PBKS vs LSG IPL 2026 Highlights: IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में Punjab Kings ने अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में दमदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 54 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने यह साबित कर दिया है कि वह इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।
बता दें कि पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
टॉस और शुरुआत का रोमांच
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिससे शुरुआत में यह फैसला सही लगा क्योंकि पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ही पंजाब की बल्लेबाजी ने पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया।
पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी
Punjab Kings की पारी में सबसे बड़ी भूमिका प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की शानदार साझेदारी की रही। जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 185 रनों की मजबूत पार्टनरशिप की और पूरी तरह से विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। साथ ही, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य ने 72 गेंदों में 93 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। इसके बाद श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने भी तेज रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
लखनऊ की गेंदबाजी का हाल
लखनऊ की गेंदबाजी इस मैच में काफी कमजोर नजर आई। हालांकि कुछ गेंदबाजों ने विकेट जरूर लिए लेकिन रन रोकने में असफल रहे।
- प्रिंस यादव: 2 विकेट
- मणिमारन सिद्धार्थ: 2 विकेट
- मोहम्मद शमी: 1 विकेट
- मोहसिन खान: 1 विकेट
255 रन का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआत के बाद दबाव में आ गई। वहीं, मिचेल मार्श और आयुष बदोनी ने अच्छी शुरुआत दी। मार्श ने 40 रन और बदोनी ने 35 रन बनाए। इसके बाद कप्तान Lucknow Super Giants के लिए Rishabh Pant ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन वह अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही टीम की रन गति धीमी पड़ गई और लगातार विकेट गिरने लगे, जिससे मैच पर पकड़ कमजोर हो गई है।
लगातार गिरते विकेट बने हार की वजह
दरअसल पंत के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। निकोलस पूरन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम पर दबाव बढ़ता गया। हालांकि एडेन मार्करम ने 42 रनों की अच्छी पारी खेली और मुकुल चौधरी ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके। लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी रही शानदार
Punjab Kings के गेंदबाजों ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और लखनऊ की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। खासकर डेथ ओवर्स में गेंदबाजों ने रन रोककर मैच पर पकड़ मजबूत की। Arshdeep Singh ने अहम विकेट निकालकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके अलावा Marco Jansen और Yuzvendra Chahal ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं Xavier Bartlett ने बीच के ओवरों में लगातार दबाव बनाकर रन गति को धीमा रखा। पूरी गेंदबाजी यूनिट ने मिलकर लखनऊ को बड़े लक्ष्य तक पहुंचने से रोका और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पॉइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर
इस जीत के साथ Punjab Kings ने IPL 2026 में अपनी मजबूत पकड़ और भी पक्की कर ली है। टीम ने 6 मैचों में 5 जीत और 1 नो रिजल्ट के साथ 11 अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है और बाकी टीमों से आगे निकल गई है। टीम का नेट रन रेट भी काफी मजबूत दिख रहा है।
मैच का टर्निंग पॉइंट
इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट Punjab Kings के प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की 185 रनों की शानदार साझेदारी रही। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लखनऊ के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया। इसी पार्टनरशिप ने मैच का रुख पूरी तरह पंजाब की ओर मोड़ दिया। Lucknow Super Giants की टीम इस साझेदारी को तोड़ने में लगातार नाकाम रही और कोई भी गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका। इसके बाद पंजाब ने बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली और जीत की नींव यहीं रख दी।
ये भी पढ़ें: कल का मौसम 20 अप्रैल: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण और तटीय इलाकों में बारिश का अलर्ट






