Skip to main content Scroll Top
Kal ka Mausam: गणतंत्र दिवस पर मौसम ने ले ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का अलर्ट
Current image: गणतंत्र दिवस पर मौसम ने ले ली करवट

Republic Day 2026 Weather: गणतंत्र दिवस पर देशभर में मौसम बदला रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का अलर्ट जारी। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

Republic Day 2026 Weather: कल 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मौसम ने करवट ले ली है। जिसमें भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। वहीं, कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम रहेगा साफ, लेकिन ठंड बनी रहेगी

बता दें कि, दिल्ली में हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद एयर पॉल्यूशन में सुधार देखने को मिला है। वहीं, आज रविवार को सुबह राजधानी का AQI 150 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। न्यूनतम तापमान करीब 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, कल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात के समय हल्का कोहरा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट किया जारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली और आजमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। साथ ही, सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है। आपदा प्रबंधन टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है।

तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय तमिलनाडु में भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रह सकता है। 27 जनवरी से मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी

राजस्थान में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। जिसमें शेखावाटी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। साथ ही, 26 और 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts