
BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज सोमवार के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) की नई टीम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल पार्टी में कुल 58 नेतायों का नाम शामिल हैं। साथ ही बीजेपी ने वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दरअसल, खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई अनुभवी चेहरों की वापसी हुई है, जबकि संगठन में नए नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है, जिसमें पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में बीजेपी की नई टीम को आगामी चुनावों और संगठन को ओर ज्यादा मजबूत करने की रणनीति से अहम माना जा रहा है।
वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी (BJP) की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें इस लिस्ट में अलग-अलग राज्यों के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रो. एम. नागराज (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) और डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना राजस्थान की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। राजे बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और राजस्थान में पार्टी का बड़ा चेहरा रही हैं।
स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा संगठन में कई अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी बीएल संतोष के पास रहेगी। वहीं संगठन के सह मंत्री के तौर पर शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) और संजय भाटिया (हरियाणा) के नाम शामिल हैं। ऐसे में इन नियुक्तियों से साफ है कि बीजेपी ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरों को भी जगह दी है।
राजस्थान को मिला खास प्रतिनिधित्व
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान का भी खास दबदबा देखने को मिला है। जिसमें पार्टी ने राज्य के तीन प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी है। इनमें वसुंधरा राजे, डॉ. सतीश पूनिया और राजेश मंगल शामिल हैं।
वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना राजस्थान बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (1/2) pic.twitter.com/tcTJsJG0dc
— BJP (@BJP4India) August 17, 2026
पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन में इन दोनों नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।
राष्ट्रीय मंत्रियों की भी घोषणा
बीजेपी ने राष्ट्रीय मंत्रियों के नामों का भी ऐलान किया है। इनमें कविता पाटीद्वार (मध्य प्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरल), डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), कांग्जोन कोन्यक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश), अनिस एंटनी (केरल), डॉ. एम. संकटेशन (तमिलनाडु), मनोज टिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ रामु (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), मृगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) और जय प्रकाश (दिल्ली) जैसे नाम शामिल हैं।
पार्टी की इस नई टीम में देश के कई राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश दिखाई देती है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (1/2) pic.twitter.com/tcTJsJG0dc
— BJP (@BJP4India) August 17, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (2/2) pic.twitter.com/tqIWMkiMXP
— BJP (@BJP4India) August 17, 2026
नई टीम से क्या संदेश?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान को संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे चर्चित नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के भीतर उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। इससे पार्टी का राष्ट्रीय संगठन जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने और राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दे सकता है। जिसमें कुल मिलाकर, नितिन नवीन की नई टीम में 58 नेताओं को जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। वसुंधरा राजे की वापसी, स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी और पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया जाना इस नई टीम के प्रमुख फैसलों में शामिल है। अब आने वाले समय में यह टीम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh New: रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






