
SRH vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru को 55 रनों से हरा दिया है। हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और फिर आरसीबी को 200 रन पर रोक दिया। हालांकि हार के बावजूद बेंगलुरु की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी रही और अब वह क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी।
हैदराबाद ने खड़ा किया 255 रनों का विशाल स्कोर
जानकारी के लिए बता दें की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही है। Travis Head और Abhishek Sharma ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने 26 रन बनाए, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। जिसमें उन्होंने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए हैं, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनकी पारी ने आरसीबी के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसके बाद Ishan Kishan और Heinrich Klaasen ने मैच का रुख पूरी तरह हैदराबाद की ओर मोड़ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी हुई। जिसमें ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। क्लासेन ने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। आखिर में Nitish Kumar Reddy ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम का स्कोर 255/4 तक पहुंचा दिया। आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार और ईशान मलिंगा को विकेट मिले, लेकिन कोई भी गेंदबाज रनगति पर नियंत्रण नहीं कर सका।
रनचेज में आरसीबी की तेज शुरुआत
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने भी तेज शुरुआत की। Venkatesh Iyer और Virat Kohli ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं विराट कोहली ने 11 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। हालांकि दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, जिससे आरसीबी दबाव में आ गई। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय ऐसा लगा कि बेंगलुरु की टीम बड़े अंतर से हार सकती है, लेकिन कप्तान Rajat Patidar और Krunal Pandya ने टीम को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। रजत पाटीदार ने 56 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने जरूरी रनरेट हासिल कर लिया और टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि पूरी टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी और मुकाबला 55 रनों से हार गई। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी की।
हार के बावजूद टॉप पर रही आरसीबी
बता दें की इस मुकाबले में हार मिलने के बावजूद आरसीबी को बड़ा फायदा हुआ। टीम ने इतने रन बना लिए कि नेट रनरेट के आधार पर वह अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी रही। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 26 मई को क्वालिफायर-1 में Gujarat Titans से भिड़ेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत जरूर हासिल की, लेकिन उसे एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा। दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 14-14 मुकाबले खेले और 9-9 मैच जीते। दोनों के 18 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण आरसीबी शीर्ष पर रही।
SRH vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें हैदराबाद ने 16 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 12 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच बेनतीजा रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, Pat Cummins (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, Bhuvneshwar Kumar, Josh Hazlewood, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार।






