Skip to main content Scroll Top
Sonam Wangchuk Health Update: डॉक्टरों की निगरानी में सोनम वांगचुक, अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन, यहां जानें कैसी है उनकी सेहत
सोनम वांगचुक को लेकर अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक को लेकर अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन

Sonam Wangchuk Health Update: जैसे कि आप सब लोग जानते हैं कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस दौरान लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भुख हड़तल पर थे, जिन्हें बीते कल दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से अनशन पर बैठे थे, जिसके कारण वह बेहद कमजोर व बीमार हो गए है। ऐसे में अब सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Delhi’s Safdarjung Hospital) ने नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल की ओर से बताया गया है कि फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। लंबे समय से अनशन पर रहने की वजह से उनके शरीर पर असर पड़ा है, इसलिए उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं।

सोनम वांगचुक की तबीयत पर डॉक्टरों ने क्या कहा?

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल की मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रोफेसर मनीषा बैस ठाकुर ने बताया कि सोनम वांगचुक की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उनके सभी जरूरी शारीरिक मानक सामान्य और स्थिर बने हुए हैं। उन्होंने कहा है कि हाल ही में किए गए ब्लड टेस्ट (Blood Test) की रिपोर्ट में पहले के मुकाबले हल्का सुधार भी देखने को मिला है। हालांकि, डॉक्टर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते और उनकी सेहत पर हर समय नजर रखी जा रही है।

लंबे अनशन का शरीर पर पड़ा असर

अस्पताल के अनुसार, लंबे समय तक अनशन करने से शरीर पर काफी शारीरिक दबाव पड़ा है। इससे कई अंगों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। ऐसे मामलों में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा भी बना रहता है। इसी वजह के चलते डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने से साफ तौर पर इनकार किया है। मेडिकल टीम (Medical Team) का कहना है कि अगले 24 घंटे तक लगातार निगरानी जरूरी है ताकि यदि कोई नई समस्या सामने आए तो उसका तुरंत इलाज किया जा सके।

एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ कर रहे इलाज

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के इलाज के लिए सिर्फ सफदरजंग अस्पताल ही नहीं, बल्कि एम्स (AIIMS) नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर भी जुड़े हुए हैं। दोनों संस्थानों की मल्टीडिसिप्लिनरी मेडिकल टीम (Multidisciplinary Medical Team) उनकी सेहत की लगातार समीक्षा कर रही है।

वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा समय-समय पर जरूरी जांच की जा रही है और साथ ही शरीर में हो रहे बदलावों पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल का कहना है कि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

हर पल हो रही मेडिकल मॉनिटरिंग

डॉक्टरों के अनुसार, लंबे अनशन के बाद शरीर में कई तरह की जटिलताएं अचानक सामने आ सकती हैं। ऐसे में 24 घंटे क्लीनिकल मॉनिटरिंग बेहद जरूरी होती है। इसी कारण डॉक्टर लगातार उनके ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ब्लड टेस्ट (Blood Pressure, Heart Rate, Blood Test) और अन्य जरूरी स्वास्थ्य मानकों की जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज शुरू करने के लिए मेडिकल टीम हर समय मौजूद है।

अस्पताल ने क्या भरोसा दिलाया?

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन (Safdarjung Hospital Administration) ने कहा है कि सोनम वांगचुक को सभी जरूरी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल ने यह भी साफ तौर पर कहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन लंबे अनशन के प्रभाव को देखते हुए डॉक्टर पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इसलिए उन्हें अभी कुछ समय तक अस्पताल में ही रखा जाएगा।

अगले 24 घंटे तक अस्पताल में विशेष देखरेख

अस्पताल के द्वारा जारी की गई ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राहत की बात यह है कि सोनम वांगचुक की हालत पहले से बेहतर है और उनके जरूरी स्वास्थ्य मानक सामान्य बने हुए हैं। ब्लड टेस्ट में भी हल्का सुधार देखने को मिले हैं, लेकिन फिर भी डॉक्टर किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहते है। बताया जा रहा है कि यही कारण है कि विशेषज्ञों की टीम अगले 24 घंटे तक अस्पताल में विशेष देखरेख में सोनम वांगचुक रहेंगे।

ये भी पढ़ें: एनसीपीआई ने थामा NDA का हाथ, 20 सांसदों के साथ गठबंधन कर बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250