Skip to main content Scroll Top
Rupali Chakankar Resignation: चाकणकर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ढोंगी अशोक खरात पर मचा बवाल
Current image: Rupali Chakankar Resignation

Rupali Chakankar Resignation: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष Rupali Chakankar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने आज 20 मार्च 2026 को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को सौंपा और इसके पीछे “व्यक्तिगत कारण” बताए। हालांकि, उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उनका नाम कथित तौर पर विवादित स्वयंभू बाबा Ashok Kharat से जोड़ा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक इस घटनाक्रम ने न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी बहस को तेज कर दिया है। जिसमें विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा था।

इस्तीफे के पीछे क्या है वजह?

रुपाली चाकणकर ने अपने इस्तीफे में साफ तौर पर “निजी कारणों” का हवाला दिया है। जिसमें उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वे तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रही हैं और राज्य सरकार से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। हालांकि, राजनीतिक के अनुसार मामला इतना साधारण नहीं है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। इसी दौरान उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी गई है, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया है।

अशोक खरात विवाद से जुड़ा मामला

दरअसल,यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब Ashok Kharat उर्फ ‘भोंदू बाबा’ को नासिक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं,इस गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जानकारी के मुताबिक, रुपाली चाकणकर एक ऐसे मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी रही हैं, जिसे अशोक खरात संचालित करता था। इसी कथित संबंध को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।जिसमें विपक्ष का आरोप है कि इतने गंभीर आरोपों में घिरे व्यक्ति से किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का संबंध होना गंभीर मामला है। हालांकि, इस मामले में चाकणकर की ओर से कोई विस्तृत सार्वजनिक सफाई सामने नहीं आई है।

विपक्ष का हमला तेज

जानकारी के बाद इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार और चाकणकर दोनों को निशाने पर ले रहे थे। उनका कहना है कि महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की प्रमुख को इस तरह के विवादों से दूर रहना चाहिए। जिसके बाद विपक्ष ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या सरकार को पहले से इस संबंध की जानकारी थी? अगर थी, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं की गई।

राजनीतिक दबाव बना इस्तीफे की वजह?

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाकणकर का इस्तीफा केवल व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं है, बल्कि बढ़ते राजनीतिक दबाव का परिणाम भी हो सकता है।जिसमें विपक्ष के आरोप और जनता के बीच बन रही धारणा ने इस मुद्दे को संवेदनशील बना दिया था। ऐसे में सरकार ने नुकसान नियंत्रण (damage control) के तहत यह कदम उठाया हो सकता है।

रुपाली चाकणकर का कार्यकाल कैसा रहा?

रुपाली चाकणकर को 15 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया है।
जिस उन्होंने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की पहल की और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम भी चलाए। उनके इस्तीफे के साथ ही अब उनके कार्यकाल का अचानक अंत हो गया है।

एनसीपी में भी अहम भूमिका

रुपाली चाकणकर केवल महिला आयोग तक सीमित नहीं थीं, बल्कि वे Nationalist Congress Party (एनसीपी) की महिला विंग की प्रमुख भी हैं। अब ऐसे में उनका इस्तीफा पार्टी के भीतर भी असर डाल सकता है। जिसके बाद राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मामला पार्टी की छवि पर भी असर डाल सकता है, खासकर तब जब चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनने लगता है।

अब आगे क्या होगा

जानकारी के अनुसार चाकणकर के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। जिसमें अब राज्य सरकार को जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी होगी ताकि आयोग का कामकाज प्रभावित न हो।फिलहाल सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर अंतिम फैसला आना बाकी है। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि इस पूरे विवाद की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

राज्य की राजनीति में बढ़ी हलचल

दरअसल,इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। जिसमें महिला आयोग जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण संस्थान से जुड़े इस विवाद ने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।अब ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, खासकर अगर जांच में नए तथ्य सामने आते हैं। विपक्ष इस मामले को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में बारिश,जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250