
Padma Shri Award 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए 23 जून का दिन बहुत ही खास रहा। जिसमें उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। बता दें की नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन और भारतीय खेल जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस खास मौके पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं। जिसमें उन्होंने गर्व के साथ अपने पति को यह सम्मान प्राप्त करते हुए देखा। जिससे यह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आज मंगलवार को अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। जिसमें वह काले रंग के सूट में नजर आए रोहित बहुत ही आकर्षक दिख रहे थे। मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
रोहित शर्मा उन 65 प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल रहे, जिन्हें इस दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
#WATCH | Delhi | Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma, awarded the Padma Shri by President Droupadi Murmu
— ANI (@ANI) June 23, 2026
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ckz1kc4poF
पहले समारोह में नहीं हो सके थे शामिल
बता दें कि मई 2026 में आयोजित से पहले पद्म पुरस्कार समारोह में रोहित शर्मा निजी और पेशेवर कारणों की वजह से शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि इस बार उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर यह सम्मान ग्रहण किया।
रोहित के इस सम्मान से उनके करोड़ों प्रशंसकों में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और इसे भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण कह रहे हैं।
खेल रत्न के बाद अब मिला पद्म श्री
दरअसल यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा को किसी बड़े सम्मान से नवाजा गया हो। इससे पहले भी उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अब पद्म श्री मिलने के साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। यह सम्मान केवल उनकी बल्लेबाजी के लिए नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका के लिए भी दिया गया है।
रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट सफर
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। जिसमें उनकी गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में होती है। अपनी शानदार बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। बता दें उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की। इससे पहले रोहित 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा थे।
टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास
रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह केवल वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक:
- 67 टेस्ट मैच खेले
- 285 वनडे मैच खेले
- 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले
- टेस्ट क्रिकेट
वनडे क्रिकेट
वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने 285 मैचों में 11720 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में एक पारी में 264 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
T20 इंटरनेशनल
T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए। वह लंबे समय तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे।
पत्नी रितिका के साथ खास पल
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह के दौरान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह लगातार उनके साथ नजर आईं। जब रोहित पुरस्कार लेने मंच पर पहुंचे, तब रितिका की खुशी और गर्व उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते हुए रोहित को इस बड़ी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण
पद्म श्री सम्मान केवल रोहित शर्मा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे भारतीय क्रिकेट जगत के लिए गर्व का क्षण है। एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
पद्म श्री सम्मान उनके संघर्ष, मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण का सबसे बड़ा प्रमाण है। आने वाले वर्षों में भी फैंस उनसे वनडे क्रिकेट में कई यादगार पारियों की उम्मीद करेंगे।
ये भी पढ़ें: Lucknow Fire Accident: लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 4 अधिकारी सस्पेंड, SIT करेगी हादसे की गहन जांच






