
Ram Mandir Donahmtion Theft: अयोध्या के श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि गठित नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अब सिर्फ चढ़ावे की काउंटिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि चोरी के पीछे के पूरे क्रिमिनल नेटवर्क, आरोपियों की संपत्ति, बैंक खातों और बेनामी निवेश की भी गहराई से जांच करेगी।
बता दें कि नई SIT टीम को सरकार ने पहले से कहीं अधिक अधिकार और व्यापक जिम्मेदारी दी है। यह टीम पूरे मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल करेगी। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही, साजिश या अन्य अनियमितताओं की भी पूरी जांच होगी।
केस की कमान आईजी किरण एस को सौंपी
मिली जानकारी के अनुसार, अब श्री राम मंदिर (Shri Ram Temple) मामले और नई SIT की कमान आईजी किरण एस को सौंपी दी गई है। उनके साथ तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। खास बात यह है कि आईजी किरण एस पहली SIT का भी हिस्सा रहे हैं, इसलिए उन्हें पूरे मामले की पहले से विस्तृत जानकारी है। इससे जांच को तेजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहली SIT और नई SIT में क्या अंतर है?
पहली SIT की जांच का दायरा मुख्य रूप से चढ़ावे की चोरी और उसकी काउंटिंग (Counting) तक सीमित माना गया था। लेकिन नई SIT को इससे कहीं ज्यादा अधिकार और जिम्मेदारी दी गई है।
अब जांच टीम यह भी पता लगाएगी कि राम मंदिर चोरी (Ram Mandir Theft) की रकम का इस्तेमाल कहां हुआ, किसे फायदा मिला और क्या इस पैसे से किसी तरह की अवैध संपत्ति बनाई गई। इसके अलावा अगर किसी संगठित गिरोह की भूमिका सामने आती है तो उस पहलू की भी जांच की जाएगी।
आरोपियों की संपत्ति होगी जांच का बड़ा आधार
वहीं, नई SIT आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की भी बारीकी से जांच करेगी। अयोध्या पुलिस पहले ही आरोपियों से उनकी संपत्ति का पूरा विवरण मांग चुकी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि चोरी की घटना के बाद आरोपियों की आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं आया। यदि किसी आरोपी ने अचानक महंगी संपत्ति खरीदी, बैंक बैलेंस बढ़ा या लग्जरी लाइफस्टाइल (Luxury Lifestyle) अपनाई, तो उसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।
बेनामी संपत्ति और बैंक खातों पर रहेगा फोकस
SIT की जांच का सबसे अहम हिस्सा आरोपियों और उनके करीबियों के बैंक खातों की पड़ताल होगी। पुलिस पहले ही कई बैंक खातों की जानकारी जुटा चुकी है, लेकिन नई टीम एक बार फिर पूरे रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी।
इसके साथ ही यह भी जांच होगी कि कहीं चोरी की रकम से किसी रिश्तेदार या करीबी के नाम पर बेनामी संपत्ति (Benami Property) तो नहीं खरीदी गई। अगर ऐसे किसी लेन-देन के सबूत मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
रिश्तेदारों और करीबियों से भी होगी पूछताछ
यह भी बताया जा रहा है कि यह जांच एजेंसियां केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रहेंगी। नई SIT उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ करेगी। इसका उद्देश्य यह जानना है कि चोरी के बाद आरोपियों के व्यवहार, खर्च और जीवनशैली में कोई बदलाव आया या नहीं। अगर किसी भी करीबी के खाते या संपत्ति में संदिग्ध लेन-देन पाया जाता है, तो उसकी भी हर पहलू से जांच की जाएगी।
स्थानीय पुलिस भी करेगी सहयोग
वहीं, देखा जाए तो इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या में दर्ज FIR पर उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) पहले से कार्रवाई कर रही है। नई SIT स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि जांच में किसी तरह की कमी न रह जाए। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर जुटाए गए दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की दोबारा समीक्षा की जाएगी। इससे जांच को और मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी।
हर पहलू की होगी दोबारा पड़ताल
मिली जानकारी के अनुसार, नई SIT की टीम किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले, वह हर एक पहलुओं की दोबारा सही तरह से जांच करेगी। पहले जुटाए गए सबूतों का मिलान नए तथ्यों से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए गवाहों से पूछताछ और तकनीकी जांच भी कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस मामले में कोई भी दोषी बच न पाए और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो।
जांच से बढ़ी पारदर्शिता की उम्मीद
राम मंदिर (Ram Mandir) देश की आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़े किसी भी मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी मानी जा रही है। नई SIT से उम्मीद की जा रही है कि वह मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएगी और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या आपराधिक साजिश हुई है तो उसका खुलासा करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल के लिए जांच अभी जारी है और SIT सभी दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, संपत्ति के ब्योरे और अन्य साक्ष्यों की विस्तार से जांच करने में जुटी हुई है, ताकि इस मामले की सही तरह से जांच होकर आरोपियों को सख्त कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, लगातार चौथे राष्ट्रमंडल खिताब के साथ रचा इतिहास
Author
-
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






